Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Weather Update: दिल्ली में होली के दिन मौसम रहेगा साफ, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जाने आज कैसा रहेगा मौसम का हाल ?

Weather News: मौसम विभाग के मुताबिक, होली के दिन हवाएं ज्यादा तेज नहीं चलेंगी. हवाओं की रफ्तार कम होने के साथ तापमान में भी इजाफा होगा.

delhi-weather

राजधानी में मौसम रहेगा साफ (फोटो फाइल)

Weather Update: मार्च महीने की शुरुआत होते ही गर्मी ने लोगों परेशान कर रखा है. अभी से अप्रैल महीने जैसी गर्मी सताने लगी है. हालांकि दो दिनों से चल रही ठंडी हवाओं की वजह से मौसम में थोड़ी बदलाव आया है. दोबारा से हल्की ठंड महसूस होने लगी है. सुबह और शाम के समय में चलने वाली हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में भी थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है. वहीं अभी होली तक मौसम में ऐसा ही बदलाव देखने को मिलेगा.

पश्चिमी विक्षोभ के सर्किय होने के चलते मौसम विभाग ने कई राज्यों में हल्की बारिश होने के आसार हैं. जिससे लोगों को थोड़ी चिंता है कि होली पर पानी वाली होली खेलने में कोई दिक्कत तो नहीं है.

होली पर कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के मुताबिक, होली के दिन हवाएं ज्यादा तेज नहीं चलेंगी. हवाओं की रफ्तार कम होने के साथ तापमान में भी इजाफा होगा. IMD के अनुसार, सोमवार को आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहेगा. वहीं होली के बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी एक बार फिर से बढ़ने लगेगी. 9 से 11 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच बना रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहेगा. बारिश की संभावना 11 मार्च तक नहीं है.

यह भी पढ़ें-    Meghalaya में TMC और कांग्रेस को बड़ा झटका, वैकल्पिक गठबंधन बनाने की उम्मीद खत्म, UDF और PDF का CM संगमा को समर्थन

इन राज्यों में बिगड़ सकता है मौसम

उत्तर प्रदेश में भी फरवरी के महीने में गर्मी के सितम ने लोगों को परेशान करके रखा. फिलहाल, मौसम फिर एक बार करवट लेगा. आईएमडी (IMD) ने होली (Holi) से पहले पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश पड़ने और ओलावृष्टि की संभावना जतायी है. वहीं राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. जिससे होली पर मौसम बिगड़ने का आसार लगे रहे हैं.

राजस्थान के जिलों में बारिश होने के आसार बने हुए हैं. ऐसे में होली की दिन भी राजस्थान में बारिश होने की पूरी संभावनाएं हैं. वहीं राज्य के कई जिले जैसे बूंदी, भरतपुर, अलवर, अजमेर में इस दौरान तेज हवाएं भी देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक होली के बाद राज्य में मौसम फिर बदलेगा और पारा 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital