Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘…तो देशहित में स्थगित कर दें भारत जोड़ो यात्रा’- कोरोना की टेंशन के बीच स्वास्थ्य मंत्री की राहुल गांधी को चिट्ठी, कांग्रेस ने पूछा- क्या PM ने किया था प्रोटोकॉल का पालन

Rahul Gandhi: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को चिट्ठी लिखी है. जिसमें कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कोरोना से जुड़े सभी नियमों का पालन करने को कहा गया है.

Bharat Jodo Yatra

राहुल गांधी और मनसुख मांडविया (फोटो ट्विटर)

Bharat Jodo Yatra: चीन में बढ़ते कोरोना के प्रकोप ने भारत की चिंता को बढ़ा दिया है. जिसको लेकर केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है. सभी राज्यों में आने वाले नए मामलों पर नजर रखने के लिए कहा गया है. इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को चिट्ठी लिखी है. जिसमें कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कोरोना से जुड़े सभी नियमों का पालन करने को कहा गया है. इसके साथ ही ये भी कहा गया कि अगर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में ऐसा करना संभव नहीं तो यात्रा को देशहित में स्थगित करने का निर्णय लिया जाए.

भारत जोड़ो यात्रा ने आज बुधबार को हरियाणा प्रवेश किया है. जिसके बाद यात्रा 24 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में प्रवेश करेगी. दिल्ली में प्रवेश के बाद भारत जोड़ो यात्रा अपने 9 दिनों के ब्रेक पर रहेगी. लेकिन इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस को अपनी चिट्ठी लिखी है.

‘केवल टीकाकरण वाले लोग ही भाग लें’

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने पत्र में कहा है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) के दौरान कोविड को लेकर केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए. केंद्रीय मंत्री ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग लागू किया जाए. साथ ही कहा है कि इसमें केवल टीकाकरण वाले लोग ही भाग लें.

पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी अनुरोध किया है कि यदि कोविड प्रोटोकॉल का पालन संभव नहीं है. तो सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारत जोड़ो यात्रा को राष्ट्रीय हित में स्थगित कर दिया जाए.

ये भी पढ़ें- Weather Update: यूपी के 36 जिलों में येलो अलर्ट, दिल्ली में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पर पहुंचा, शीतलहर की चपेट में कई राज्य

‘क्या पीएम ने गुजरात चुनाव के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया’ ?

मनसुख मंडाविया की चिट्ठी को लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि क्या पीएम मोदी ने गुजरात चुनाव के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया? मुझे लगता है कि मनसुख मंडाविया को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पसंद नहीं आ रही है. लेकिन लोग इसे पसंद कर रहे हैं और इसमें शामिल हो रहे हैं. मंडाविया को जनता का ध्यान हटाने के लिए नियुक्त किया गया है.

– भारत एक्प्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital