Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई का अस्पताल में निधन, परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल को ठहराया जिम्मेदार

Ashwini Choubey: अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर ने बताया कि,”मरीज को काफी गंभीर हालत में लाया गया था. पता चला था कि उन्हें हार्ट अटैक आया. अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक इलाज दिया था”.

aswini chobey

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई की मौत (फोटो ट्विटर)

Ashwini Choubey Brother: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई निर्मल चौबे की मौत हो गई है. भागलपुर के अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांसे ली. वहीं परिवालों ने उनकी मौत के लिए अस्पताल को जिम्मेदार ठहराया है. परिजनों ने आरोप लगाया कि जिस समय उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, उस समय उन्हें डॉक्टरों का ट्रीटमेंट नहीं मिला और उन्होंने दम तोड़ दिया. परिजनों ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर ही नहीं थे. जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जनकर हंगामा काटा और इसके साथ ही डॉक्टर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

जानकारी के अनुसार, अश्विनी कुमार चौबे के भाई को गंभीर हालत में JLNMCH में भर्ती कराया गया था, वे आईसीयू में भर्ती थे. इस मामले में अस्पताल ने भी दो डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया है.

दो डॉक्टरों को किया गया सस्पेंड

अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर ने बताया कि,”मरीज को काफी गंभीर हालत में लाया गया था. पता चला था कि उन्हें हार्ट अटैक आया. अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक इलाज दिया था. जरूरी दवाई भी दी गई. उसके बाद उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया, लेकिन वहां पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था. मैंने इसी वजह से दो डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया है. अब परिजन जरूर अस्पताल पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन क्योंकि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है, ऐसे में कानूनी एक्शन नहीं हो सकता है”.

ये भी पढ़ें-   Weather Update: उत्तर भारत में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, इन जगहों पर हल्की बारिश की संभावना

हार्ट अटैक आने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती

बता दें कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई निर्मल चौबे सेना से रिटायर थे. परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने उनका इलाज सही से नहीं किया. जिस कारण उनकी मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में लगभग 2 घंटे तक हंगामा किया. जानकारी के मुताबिक, हार्ट अटैक की शिकायत पर उन्हें भागलपुर स्थित जेएलएनएमसीएच (JLNMCH) में भर्ती कराया गया उनका आईसीयू (ICU) में इलाज चल रहा था. जानकारी मिलते ही सिटी एसपी आनंद कुमार के साथ 6 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest