Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भ्रष्ट अधिकारियों ने दबंगों को लाभ पहुंचाने के लिए मंदिर का ही कर दिया बैनामा, राज खुला तो मचा कोहराम, जानें- कहां का है यह मामला?

मामला सामने आने के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई है और गांव वालों ने सीएम योगी से भ्रष्ट अधिकारियों व दबंगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

पंचायत करते गांववासी और मंदिर (इनसेट में)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Baghpat: उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर सीएम योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी कर रहे हैं तो वहीं भ्रष्ट अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और लगातार सरकार की साख पर बट्टा लगा रहे हैं. ताजा मामला यूपी के बागपत जिले से सामने आया है. यहां पर भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों का नया ही कारनामा देखने को मिला है. खबर सामने आ रही है कि कुछ दबंगों को लाभ पहुंचाने के लिए भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक मंदिर की जमीन का बैनामा चौरी-छिपे उनके के नाम कर दिया और इसकी भनक भी किसी को नहीं लगी. जब काफी वक्त बाद इसकी जानकारी मंदिर की प्रबंध समिति को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए और ये खबर जंगल में आग की तरह पूरे गांव में फैल गई. इसके बाद पंचायत बुलाई गई और अब भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है.

पूरा मामला बागपत के लुहारी गांव से सामने आया है. ग्रामीण राजपाल सिंह का कहना है कि, कुछ दबंगों ने तहसील के कर्मचारियों से मिली भगत कर सत गुरु संत कबीरदास जी के मंदिर और मंदिर की जमीन के साथ ही आश्रम का बैनामा अपने नाम कर लिया. यही नहीं सरकारी कर्मचारी और गांव के दबंग लोगों ने मंदिर की प्रबंध समिति और पुजारी को मंदिर के जीणोद्धार का भी झांसा दिया था. राजपाल सिंह ने आगे बताया कि जब अधिकारियों के काले कारनामे का पता चला तो पंचायत बुलाकर उन पर कार्रवाई की मांग की गई है.

ये भी पढ़ें-फाइलेरिया की दवा खाने से स्कूल में हड़कंप, उल्टी बुखार से बच्चे परेशान; सीएचसी में इलाज जारी

उन्होंने कहा कि, अब न्याय पाने के लिए प्रबंध समिति के लोगों के साथ-साथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालु भी सरकार से उन सभी लोगों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं तो इस भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. इसी के साथ ही बैनामा को निरस्त कराने की भी गुहार लगाई जा रही है. इसको लेकर पंचायत ने भी योगी सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इसी के साथ ही राजपाल ने ये भी बताया कि ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी को भी इसकी जानकारी दे दी गई है. वहीं जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है.

इनपुट- कुलदीप पंडित

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest