Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Vikas Yatra 2023: मुख्यमंत्री शिवराज का ऐलान, कहा- समस्याओं का निराकरण करने में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाए

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विकास यात्रा में उत्साह के साथ नवाचार करते रहें. लाडली बहना योजना के कारण जो उत्साह बहनों में देखने को मिल रहा है, उसको और अधिक ढंग से प्रचारित करें.

shivraj-singh

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Vikas Yatra 2023: आमजन की समस्याओं के जानने के साथ उनके समाधान के मकसद से पूरे राज्य में विकास यात्राएं निकाली जा रही है. राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि एक तरफ जहां आमजन की जिंदगी में बदलाव आया, वहीं वे नवाचार का क्रम जारी रखें. मुख्यमंत्री चौहान ने वर्चुअली संवाद करते हुए कहा, प्रदेश में पांच फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाली विकास यात्रा के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित करने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाए. जन-प्रतिनिधियों के साथ यात्रा में संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे. विकास यात्रा का आयोजन अच्छे ढंग से हो.

विकास यात्रा जनता की जिंदगी बदलने का अभियान

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि कुछ जिलों में अच्छे नवाचार किए गए हैं. यह विकास यात्रा केवल कर्मकांड नहीं जनता की जिंदगी बदलने का अभियान है. कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ लेने से वंचित नहीं रहे. कई जगह विकास यात्रा का अच्छा रिस्पोंस है. जहां व्यवस्थाओं में कमी है वहां उन्हें सुधारकर बेहतर विकास यात्रा निकाली जाए.

समूह पेयजल योजना

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हर घर जल लाने का कार्य चल रहा है. समूह पेयजल योजना, सिंचाई की योजनाओं के पूरा होने पर कलश पूजन कराएं और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी भी दें. यात्रा के दौरान रचनात्मक कार्य किए जाना अभिनंदनीय है. लाडली बहना योजना और पेसा अधिनियम की चर्चा गांव-गांव में हो.

ये भी पढ़े:- Dangri attack: डांगरी हमले को लेकर पुलिस की आतंकवादियों पर कड़ी नजर, जानकारी देने वाले को मिलेगा 10 लाख रुपये का इनाम

लाडली बहना योजना

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विकास यात्रा में उत्साह के साथ नवाचार करते रहें. लाडली बहना योजना के कारण जो उत्साह बहनों में देखने को मिल रहा है, उसको और अधिक ढंग से प्रचारित करें. यात्रा के प्रति लोगों की उत्सुकता बढ़े. यात्रा में विशिष्ट हस्तियों को जोड़ने और जन-भागीदारी को बढ़ावा देने की कोशिश करें. जनता और हितग्राहियों के बीच बेहतर संवाद हो. यात्रा को उत्सुकतापूर्ण और बहुआयामी बनाया जाए. विकास यात्रा की कलेक्टर्स अपने स्तर पर प्रति दिन समीक्षा करें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital