Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Parliament Session: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, अडानी पर बहस को लेकर अड़ा विपक्ष, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

Parliament Session: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (OM Birla) ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू कराया तो कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्य अपने मुद्दे उठाने की कोशिश करने लगे.

parliament

सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र

Parliament Session: संसद की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दिया गया. लोकसभा (Lok Sabha) में बृहस्पतिवार को कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्यों के विभिन्न मुद्दों पर हंगामे की वजह से सदन की बैठक शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गयी. संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन लोकसभा की बैठक शुरू होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत दौरे पर आईं जाम्बिया गणराज्य की नेशनल असेंबली की स्पीकर नेली मुट्टी और वहां के संसदीय शिष्टमंडल का सदन की ओर से स्वागत किया. जाम्बिया के शिष्टमंडल के सदस्य इस दौरान सदन की विशेष दीर्घा में बैठे थे.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (OM Birla) ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू कराया तो कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्य अपने मुद्दे उठाने की कोशिश करने लगे. कुछ सदस्य आसन के समीप भी आ गये. हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों से अपने स्थान पर जाने की अपील करते हुए ओम बिरला ने प्रश्नकाल चलने देने की अपील की और कहा कि बिना तथ्यों के कोई बात नहीं की जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें-    Ramcharitmanas Controversy: ‘अराजकता पैदा करने वालों को क्या जवाब दिया जाए’, अखिलेश के ‘शूद्र’ वाले पर सवाल पर CM योगी ने दिया जवाब

प्रश्नकाल महत्वपूर्ण समय होता है- ओम बिरला

इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्य पूनम मदाम को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) से संबंधित पूरक प्रश्न पूछने को कहा, लेकिन हंगामे के बीच वह पूरक प्रश्न नहीं पूछ सकीं. अध्यक्ष ओम बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से कहा, ‘‘प्रश्नकाल महत्वपूर्ण समय होता है. विधान मंडल अध्यक्षों के सम्मेलन में चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया था कि प्रश्नकाल चलना चाहिए.’’

उन्होंने विपक्षी सदस्यों से आगे कहा कि, ‘‘आप बुनियादी सवाल उठाएं. मैं आपको पर्याप्त समय दूंगा. आप सदन की मर्यादा नहीं रखना चाहते. बिना तथ्यों के कोई बात नहीं कीजिए.’’ लेकिन हंगामा नहीं थमने पर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही कुछ ही मिनट बाद दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी. सदन में कई विपक्षी दलों की तरफ से लगातार अडाणी समूह से जुड़ा मुद्दा उठाने की कोशिश कर रहे थे. कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने इस विषय पर कार्यस्थगन का नोटिस भी दिया है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital