Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

VIDEO: दिल्ली मेट्रो में बिकिनी के बाद प्लेटफॉर्म पर भोजपुरी गाने पर डांस करती महिला का वीडियो वायरल, हरकत पर नजरें चुराते यात्री

Viral Video: एक साड़ी वाली महिला का वीडियो सामने आया है. यह महिला लाल साड़ी में दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर ठुमके लगाती नजर आ रही है. आप देख सकते हैं कि महिला को आस-पास के लोगों से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है.

मेट्रो स्टेशन पर महिला ने किया डांस

VIDEO: आए दिन दिल्ली मेट्रो में कोई न कोई ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिनपर आसानी से यकीन नहीं किया जा सकता जब तक कि आप उसका वीडियो न देख लें. इस बीच एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला को एक भोजपुरी गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है. वायरल वीडियो में, महिला को सुनहरे हार के साथ एक चमकदार लाल साड़ी पहने और केशरी लाल यादव के गाने साज के सावर के पर जोरदार डांस करते देखा जा सकता है.

महिला की पहचान अवनिकारीश के रूप में हुई है जिसने छह सप्ताह पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो साझा किया था. जैसे ही वह गाने पर डांस करती हैं, मेट्रो प्लेटफॉर्म पर आ जाती है और डांस करने लगती है. जिससे कई यात्रि नजरें चुराते देखे जाते है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Avnikarish Avnikarish (@avnikarish)

अवनिकारीश एक डांसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 400K से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उसके प्रोफाइल के अनुसार, वह सार्वजनिक स्थानों पर डांस वीडियो बनाती है. वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और वर्तमान में पंजाब में रहती हैं.

मेट्रो में बिकनी टॉप और मिनी स्कर्ट में देखा गया

रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें रिदम चनाना नाम की एक लड़की को दिल्ली मेट्रो में बिकनी टॉप और मिनी स्कर्ट में देखा गया. इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया और यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दिए बिना नहीं रह सके. जहां कुछ ने उन्हें मेट्रो में अंग प्रदर्शन करने वाले कपड़े पहनने के लिए डांटा, वहीं अन्य ने उनके कपड़े चुनने का अधिकार बताया.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने दिया बयान

सोशल मीडिया पर हंगामे के बाद, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने ट्विटर पर अपने यात्रियों से सामाजिक शिष्टाचार बनाए रखने और ऐसे कपड़े नहीं पहनने को कहा, जिससे अन्य यात्रियों को ठेस पहुंचे. धारा 59 के तहत, डीएमआरसी के संचालन और रखरखाव अधिनियम में अभद्रता को एक दंडनीय अपराध बताया गया है. हालांकि, DMRC ने यह भी कहा कि यात्रा करते समय कपड़ों का चुनाव एक व्यक्तिगत मुद्दा है और यात्रियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने आचरण को सही रखे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital