Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

VIDEO: जब CM नीतीश कुमार ने अचानक पकड़ ली अपने मंत्री की गर्दन

Bihar Chief Minister Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार आज कूल मूड़ में थे..उन्होंने मीडियाकर्मियों के सामने ही अपने एक कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ ली. यह देखकर हर कोई हैरान रह गया…

Nitish Kumar Bihar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज मजाकिया मूड़ में थे. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान नीतीश कुमार ने अचानक अपने एक मंत्री की पीछे से गर्दन पकड़ ली…और एक शख्स के माथे से माथा टच करवाया.

इस वाक्या का वीडियो अब खूब देखा जा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ते हैं और उनके सामने ही मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगा हुआ है. मुख्यमंत्री के इस अंदाज को वहां मौजूद जिसने भी देखा वो अचंभित रह गया.

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह कहते सुना गया, “हमारे पास एक पुजारी भी है जो टीका लगाता है.” वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस घटना के बाद वहां मौजूद लोग हंस भी दिए. हालांकि, कई लोगों ने कहा— उनकी मंशा साफ नहीं थी. मुख्यमंत्री के इस भाव से मंत्री अशोक चौधरी और वहां उपस्थित अन्य लोग आश्चर्यचकित रह गए.

यह भी पढ़िए: Bihar: BJP सांसद सतीश दुबे की गाड़ी गायघाट के पास कंटेनर से टकराई, बगहा से लौट रहे थे पटना, हॉस्पिटल में भर्ती

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital