देश

Ayodhya Dham: उद्घाटन से पहले सामने आई अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की VIDEO, PM मोदी अमृत भारत और वंदे भारत रेल को दिखाएंगे हरी झंडी

Ayodhya Dham Junction: श्रीरामनगरी अयोध्या में 30 दिसंबर को कई बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. अयोध्या के पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन रखा गया है, जिसका शनिवार को उद्घाटन होगा.

प्रधानमंत्री मोदी कुछ ही घंटों बाद श्रीरामनगरी अयोध्या में नई अमृत भारत ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. उद्घाटन समारोह से पहले पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. आप यहां वीडियो में देख सकते हैं कि अयोध्या में पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन कैसा लग रहा है.

न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 30 दिसंबर को पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और नई अमृत भारत ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे.

यह भी पढ़िए: श्रीरामनगरी में आज बंद रहेंगे विद्यालय, विद्यार्थी घर पर कर सकते हैं पढ़ाई; PM मोदी करेंगे यहां 8KM लंबा रोड शो

सीएम योगी ने किया रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का निरीक्षण

पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम योगी शुक्रवार दोपहर को अयोध्या पहुंचे. उन्होंने यहां से हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन किया. उसके अलावा उन्होंने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, श्रीराम एयरपोर्ट और जनसभा स्थल का निरीक्षण किया.

यह भी पढ़िए: अयोध्या में आकार ले रही हैं 50 हज़ार करोड़ की परियोजनाएं, सभी सड़कें 4 लेन होंगी, रामायण संग्रहालय और भव्य ऑडिटोरियम भी होगा

जनसभा में करीब 3 लाख लोग शामिल होंगे

आयोजकों का अनुमान है कि 30 दिसंबर को पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान जनसभा में करीब 3 लाख लोग शामिल होंगे. वहां तब जो नेता मौजूद रहेंगे…उनमें सीएम योगी, यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,अश्विनी वैष्णव सहित कुल 3 केंद्रीय मंत्री, सांसद लल्लू सिंह और विधायक वेद प्रकाश गुप्त आदि शामिल हैं.

यह भी पढ़िए: रामनगरी में तैयार हुआ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, तस्वीरों में देखिए कितना भव्य है अयोध्या एयरपोर्ट

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

7 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

27 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

37 minutes ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

58 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

1 hour ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago