Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Weather Update: इन राज्यों में अगले 72 घंटों में तूफान के साथ भारी बारिश का अनुमान

Weather Update: इस बारिश से जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन किसानों को भारी नुकसान हुआ है. बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों और सब्जियों को व्यापक नुकसान हुआ है.

Weather Update (11)

Weather Update: मार्च का तीसरा सप्ताह चल रहा है और मौसम तेजी से करवट ले रहा है. मार्च के पहले सप्ताह से जारी गर्मी पर पिछले तीन-चार दिनों से हो रही बारिश से विराम लग गया है. लेकिन आज भी देश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवा के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है. इससे पहले देश के अलग-अलग हिस्सों में शनिवार से झमाझम बारिश हो रही है. जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ

इस बारिश से जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन किसानों को भारी नुकसान हुआ है. बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों और सब्जियों को व्यापक नुकसान हुआ है. इस बारिश से गेहूं के दानों में नमी की मात्रा अधिक होने की संभावना है, जिससे अनाज की गुणवत्ता खराब होने की संभावना है. इससे किसान परेशान व चिंतित नजर आ रहे हैं.

आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान

वहीं 25 मार्च तक उत्तर-पश्चिम भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है. इससे कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है. इस पश्चिमी विक्षोभ को देखते हुए मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ मध्यम पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है. जम्मू कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और हिमपात हो सकता है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “बताएंगे नहीं कि कहां हो रहा है, बस कहेंगे हो रहा है”, योगी सरकार के नवरात्रि वाले फैसले पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

पंजाब, राजस्थान, गुजरात, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी विदर्भ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. इसके साथ ही, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी बारिश हो सकती है. जबकि 24 मार्च को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मध्यम हवाओं के साथ छिटपुट बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital