Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी, मौसम विभाग ने किया हीट वेव को लेकर अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

Weather Update: मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 15 और 16 अप्रैल को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

weather

हीटवेव से हो जाएं सावधान (फोटो ट्विटर)

Weather Update: देश के ज्यादातर राज्यों में तापमान बढ़ रहा है. लू का मौसम शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने भी लू को लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. इसी कड़ी में शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, 17 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ जारी होने से 18 अप्रैल को बारिश की संभावना है. उत्तर प्रदेश में भी मौसम विभाग ने 18 और 19 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना जताई है.

देश के कई हिस्सों में तापमान अभी से 40 डिग्री के पार जा चुका है. IMD ने पहले ही दिल्ली में भी तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की चेतावनी जारी कर दी है. मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हीटवेव की शुरुआत हो चुकी है, जो अगले दो दिनों तक चलने की संभावना है. वहीं बिहार में 15 से 17 के बीच हीटवेव की शुरुआत होगी.

दिल्ली में भी बारिश की संभावना

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा. दिल्ली में 18 अप्रैल को दोपहर बाद हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है. आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। 19 अप्रैल को गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. हल्की बारिश संभव है. वहीं, 20 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 15 और 16 अप्रैल को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- बेटे असद की मौत से बौखलाए माफिया अतीक ने STF को दी धमकी, कहा- ‘जिंदा रहा तो लूंगा बदला’

इन राज्यों में अभी कुछ दिन बारिश की संभावना

जबकि 16 अप्रैल को पंजाब, उत्तरी हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अगले कुछ दिनों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. महाराष्ट्र के कई हिस्सों और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital