Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Weather Update Today: दिल्ली-NCR में कड़कड़ाती ठंड का प्रकोप, बाहर जाने से पहले जान लें मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने दस्तक दे दी है. सुबह के वक्त धुंध की चादर छाने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय धुंध की चादर देखने को मिलेगी.

weather-update-16

6 राज्यों में हो सकती है बारिश (फोटो ani)

दिल्ली समेत उत्तर भारत में अब तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. कई राज्यों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है. इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत समेत देश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इसके साथ ही सुबह के समय धुंध का भी प्रकोप देखने को मिलने वाला है.

दिल्ली-NCR में कड़कड़ाती ठंड का प्रकोप

सोमवार को क्रिसमस के दिन न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. वहीं बात करें दिल्ली-एनसीआर की ते मौसम विभाग के अनुसार, 29 दिसंबर यहां के कई इलाकों में धुंध का कहर जारी रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकता है. राजधानी दिल्ली में तापमान लगातार गिर रहा है. पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आज घना कोहरा देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Pune Book Festival: भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय बोले- दुनिया के विश्वविद्यालय आगे बढ़ना सिखाते हैं, लेकिन कुछ अनूठे शिक्षकों ने पीछे होना सिखाया

बाहर जाने से पहले जान लें मौसम का हाल

बता दें कि आज से एक बार फिर दिल्ली में थोड़ी ठंड बढ़ने वाली है. इसके साथ ही तापमान दो डिग्री गिरावट देखने को मिल सकता है. वहीं शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान बढ़कर 24.4 डिग्री देखा गया था. यह सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया है. बात करें न्यूनतम तापमान की तो 9.6 डिग्री तक देखने को मिला. यह सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया है. वहीं आज यानी रविवार को आसमान साफ रहने का अनुमान है. सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रह सकता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital