Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

World Cup Final: हार के बाद PM मोदी ने मोहम्मद शमी को लगाया गले, सामने आई तस्वीर

Mohammed Shami: विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पीएम मोदी के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें पीएम मोदी उन्हें गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं.

पीएम मोदी ने शमी को लगाया गले

World Cup Final 2023: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार का गम करोड़ों क्रिकेट फैंस भुला नहीं पा रहे हैं. हार के बाद हर किसी का ट्रॉफी घर आने का सपना टूट गया. मैच के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय खिलाड़ियों से मिलने उनके ड्रेसिंग रूम गए थे. इस दौरान उन्होंने टीम के खिलाड़ियों का हौसलाअफजाई किया. विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी ने पीएम मोदी के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें पीएम मोदी उन्हें गले लगाते हुए नजर आ रहे है. पीएम मोदी और शमी की फोटो पर फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

मोहम्मद शमी ने फोटो के साथ कैप्शन में  लिखा- बदकिस्मती से कल हमारा दिन नहीं था. इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारी टीम और मेरा समर्थन करने के लिए मैं सभी भारतीयों को धन्यवाद देना चाहता हूं. पीएम मोदी को ड्रेसिंग रूम में आकर हमारी हौसला अफजाई करने के लिए हम सभी शुक्रगुजार हैं. हम निश्चित तौर पर फिर से वापसी करेंगे.

रविंद्र जडेजा ने भी शेयर की थी फोटो

इससे पहले टीम इंडिया के ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा ने पीएम मोदी के साथ सोशल मीडिया पर ड्रेसिंग रूम की फोटो शेयर की थी. उन्होंने एक्स पर लिखा- हमारा टूर्नामेंट बहुत अच्छा था लेकिन हम कल हार गए. हम सभी दुखी हैं लेकिन हमारे लोग हमारा समर्थन आगे बढ़ा रहे हैं. कल ड्रेसिंग रूम में पीएम मोदी का दौरा विशेष और बहुत प्रेरणादायक था.

भारतीय टीम वर्ल्ड कप फाइनल का यह महामुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से हार गई थी. इस हार के बाद करोड़ो भारतीय क्रिकेट फैंस तो मायूस थे ही, इसके साथ ही टीम इंडिया के हर खिलाड़ी के चेहरे पर भी निराशा झलक रही थी. रोहित शर्मा और मोहम्मद सिराज मैदान में रोते हुए ही नजर आए. हर कोई बस अपने आंसू छुपाने की कोशिश कर रहा था. ऐसे में पीएम मोदी भी टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम की ओर चल दिए. यहां उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को ढाढस बंधाया.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital