Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gurugram: “बेड पर पटक दिया और कहा अब इंटरव्यू बेड पर होगा”, भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ गुरुग्राम के होटल में रेप की घटना को दिया अंजाम

Gurugram: भोजपुरी एक्सट्रेस ने आगे बताया कि आरोपी महेश ने इंटरव्यू के दौरान शराब पीने लग गया था. इसके बाद उसने शराब के नशे में मुझे बेड पर पटक दिया और कहने लगा कि इंटरव्यू बेड पर करेंगे.

gurugram

गुरुग्राम में भोजपुरी एक्सट्रेस से रेप (फोटो प्रतीकात्मक)

Bhojpuri Actress Rape: हाईटेक सिटी गुरुग्राम में एक भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी ने पहले उसे धोखे से इंटरव्यू के बहाने एक होटल में बुलाया और फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया. इस मामले में पीड़िता ने बताया कि, “9 जून को उद्योगविहार के होटल के कमरे में उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया.” एक्ट्रेस ने इसका आरोप महेश पांडे नाम के शख्स पर लगाया है. उसने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि आरोपी महेश पांडे ने प्लानिंग के साथ उसे इंटरव्यू के बहाने से उसे होटल में बुलाया था. वहीं उसने यह भी बताया कि दोनों की पहचान सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर हुई थी.

भोजपुरी एक्सट्रेस ने आगे बताया कि, “आरोपी महेश ने इंटरव्यू के दौरान शराब पीने लग गया था. इसके बाद उसकी कुछ हरकत पर मुझे शक हुआ तो मैंने उससे इंटरव्यू को खत्म करने के लिए कहा. इसके बाद शराब के नशे में उसने मुझे बेड पर पटक दिया और कहने लगा कि इंटरव्यू बेड पर करेंगे. इसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया.”

आरोपी की हुई पहचान, तलाश जारी

भोजपुरी एक्सट्रेस ने यह भी कहा कि जब वह इसका विरोध कर रही थी तो आरोपी ने कहा कि पूरी बोतल अंदर घुसेड़ दूंगा. जैसे दामिनी के कैसे घुसाई थी. वहीं इस मामले पर गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि, बीते 19 जुलाई को 21 साल की पीड़िता की तरफ से शिकायत मिली थी कि 20 जून के आसपास सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान चकरपुर के रहने वाले महेश पांडेय नाम के युवक से हुई थी.

यह भी पढ़ें- Maharashtra: रायगढ़ में हुई लैंडस्लाइड की घटना बनी काल, अब तक 16 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी

इसके बाद दोनों के नंबर एक्सचेंज होने लगे और 27 जून को दोनों ने तय कि 29 जून को इंटरव्यू होगा. इसके लिए आरोपी ने एक्ट्रेस को गुरुग्राम के एक होटल में बुलाया और उसे डरा घमका कर रेप किया. फिलहाल होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान हो गयी है. मामले की जांच की जा रही है. उसी के हिसाब से आगे कार्रवाई होगी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital