Bharat Express DD Free Dish

लीगल

UGC के नए नियमों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे JNU के 14 छात्रों को पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिल गई है. रिहा होने वालों में जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष अदिति मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हैं.

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) में सेवानिवृत्ति की आयु को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा हस्तक्षेप किया है. कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिसमें तटरक्षक बल में समान रूप से 60 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु लागू करने का निर्देश दिया गया था.

एआई समिट के दौरान हुए चर्चित 'शर्टलेस प्रदर्शन' मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने प्रदर्शन में शामिल 9 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सशर्त जमानत दे दी है, जबकि मुख्य आरोपी सिद्धार्थ अवधूत की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

दिल्ली शराब नीति घोटाले में राऊज एवेन्यु कोर्ट के फैसले के खिलाफ सीबीआई की अपील पर दिल्ली हाई कोर्ट 9 मार्च को सुनवाई करेगा. निचली अदालत ने केजरीवाल और अन्य को साक्ष्य के अभाव में आरोप मुक्त कर दिया था.

पटियाला हाउस कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में मिली जमानत पर अंतरिम रोक लगा दी है.

दिल्ली के राऊज एवेन्यु कोर्ट ने जेपी इंफ्राटेक के पूर्व सीएमडी मनोज गौर, समीर गौर और सुनील शर्मा को निवेशकों से धोखाधड़ी के आरोप में नियमित जमानत दे दी है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने संजय कपूर की वसीयत का फॉरेंसिक निरीक्षण करने की अनुमति दे दी है. करिश्मा और रानी कपूर या उनके विशेषज्ञ 10 मार्च को वसीयत का निरीक्षण कर सकेंगे.

आर्म्स डीलर संजय भंडारी को भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद उनकी देश-विदेश की संपत्तियां जब्त करने की ईडी की याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट 20 मार्च को फैसला सुनाएगा.

एआई समिट के दौरान कथित शर्टलेस प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार उदय भानु चिब को देर रात जमानत मिलने के बावजूद तुरंत रिहाई नहीं मिल पाया.

शंभू बॉर्डर किसान आंदोलन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गठित उच्चस्तरीय समिति से सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट मांगी है. कोर्ट ने संकेत दिया है कि राजमार्ग खुलने के बाद अब मामले को समाप्त करने का समय आ गया है.