प्रेसीडेंशियल रेफरेंस से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट के संविधान पीठ ने फैसले को रखा सुरक्षित
प्रेसीडेंशियल रेफरेंस से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट के संविधान पीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. 10 दिन तक चली लंबी सुनवाई के बाद संविधान पीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. संविधान पीठ में सीजेआई बी आर गवई के साथ 4 और न्यायाधीश शामिल है.
व्यक्ति फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत
फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिल गई है. हाई कोर्ट ने ऐश्वर्या राय बच्चन के आवाज नाम और तस्वीरों के इस्तेमाल पर रोक लगा दिया है. जस्टिस तेजस करिया ने यह आदेश दिया है.
लैंड फॉर जॉब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट में चार्ज पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
लैंड फॉर जॉब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट में चार्ज पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. सीबीआई के विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने सभी पक्षों से लिखित जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र पुलिस को फटकार लगाई, अकोला दंगों की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का दिया आदेश
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने महाराष्ट्र में 2023 में अकोला में हुए दंगों के मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है.
14 सितंबर को दुबई में होने वाले भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच को रद्द करने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने 14 सितंबर को दुबई में होने वाले भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच को रद्द करने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा मैच खेला जाना चाहिए
2020 के दिल्ली दंगों से संबंधित यूएपीए मामले में आरोपी शरजील ईमाम, गुलफिशा फातिमा के बाद अब उमर खालिद ने भी सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा
2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े यूएपीए मामले में आरोपी उमर खालिद ने सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की है. मामला फरवरी 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़ा है, जिसमें 53 लोगों की मौत और 700 से अधिक घायल हुए थे.
प्रेसीडेंशियल रेफरेंस को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सीजेआई ने नेपाल हिंसा का किया जिक्र
संविधान पीठ की सुनवाई के दौरान सीजेआई बी आर गवई ने अपने संविधान पर गर्व जताते हुए नेपाल और बांग्लादेश की राजनीतिक अस्थिरता का उदाहरण दिया. राज्यपालों द्वारा बिल पास करने के मामले में समय सीमा पर चर्चा हुई.
दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर और सीबीआई के पूर्व संयुक्त निदेशक नीरज कुमार पर दर्ज हो एफआईआर- सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर नीरज कुमार और पूर्व एसीपी विनोद पांडेय के खिलाफ दो आपराधिक मामलों में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. यह फैसला 2006 के हाई कोर्ट आदेश को खारिज करते हुए आया है, जिसमें इन अधिकारियों को राहत दी गई थी.
पुलिस थानों से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गवाही देने से संबंधित मामले में होगी अगली सुनवाई
दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि पुलिस थानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाही देना प्रथम दृष्टया निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार से समझौता करता है.
फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट से मिल सकती है राहत
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर करके अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग की है.





