Bharat Express DD Free Dish

लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि मामले में फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को राहत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कंगना रनौत को याचिका वापस लेने की अनुमति के साथ ही इसे खारिज कर दिया है. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने यह आदेश दिया है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने मशहूर कलाकार दिवंगत एम एफ हुसैन की कथित आपत्तिजनक पेंटिंग्स प्रदर्शित करने को लेकर दिल्ली के एक आर्ट गैलरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश देने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है.

Mathura Krishna Janmabhoomi Dispute: हाई कोर्ट में हिंदू पक्ष की 18 याचिकाओं पर वर्तमान में सुनवाई चल रही है. इन याचिकाओं में शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने और भूमि पर कब्जे की मांग की गई है.

दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया गया है कि अस्पताल और स्कूलों की जमीन पर अतिक्रमण कर धार्मिक स्थल और दुकानें बनाई गई हैं. याचिकाकर्ता ने कहा कि कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर अदालत की शरण लेनी पड़ी हैं.

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को बड़ी राहत मिली है. राऊज एवेन्यु कोर्ट ने सोनिया गांधी के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया हैं. सोनिया गांधी पर आरोप था कि भारतीय नागरिक बनने से पहले ही उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कर लिया गया था.

पतंजलि आयुर्वेद और पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने डाबर च्यवनप्राश विज्ञापनों पर लगी रोक को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में अपील दायर की है. अदालत ने पहले यह रोक इसलिए लगाई थी क्योंकि पतंजलि के विज्ञापन से उपभोक्ताओं में भ्रम फैल रहा था.

फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने सुप्रीम कोर्ट में मानहानि मामले को रद्द करने के लिए याचिका दायर किया है. महिंदर कौर ने किसान आंदोलन के दौरान अपने खिलाफ किया गया अपमानजनक ट्वीट का हवाला देते हुए मामला दर्ज कराया था.

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में नियमों के उल्लंघन के मामलों पर सख्त आदेश दिया हैं. कोर्ट ने विश्वविद्यालय से एमसीसी नियम और लिंगदोह कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने का निर्देश दिया हैं.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली, रांची और मध्य प्रदेश से पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें असरार दानिश और कामरान कुरैशी शामिल हैं.

दिल्ली हाईकोर्ट ने पेरू दूतावास को पिस्को शराब के जीआई अधिकारों से संबंधित विवाद में फिलहाल राहत देने से इनकार कर दिया है. इस मामले में पेरू की ओर से जीआई पर विशेषाधिकार देने की मांग की गई थी.