Bharat Express DD Free Dish

लीगल

योगगुरु और पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक बाबा रामदेव ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर छत्तीसगढ़ और बिहार में दर्ज एफआईआर को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग की है. याचिका उनके कथित बयानों से जुड़ी है, जिसमें उन्होंने कोविड दवाओं रेमडेसिविर और फेबिफ्लू की प्रभावशीलता पर सवाल उठाया था.

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि कानूनी सलाहकार भर्ती में क्लैट-पीजी अंकों को आधार बनाने के फैसले पर पुनर्विचार हो सकता है. आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर तक बढ़ी.

फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा की मांग की है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उनके नाम, तस्वीर, आवाज और पहचान का गलत इस्तेमाल करके आपत्तिजनक कंटेंट फैलाया जा रहा है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने विदेशियों के अपहरण के आरोपी नासिर मोहम्मद सोदोजी उर्फ आफताफ अहमद की याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि आरोपी का अपराध भारत की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है.

सुप्रीम कोर्ट ने नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर की याचिका खारिज कर दी हैं. पाटकर ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें 25 साल पुरानी मानहानि शिकायत में अतिरिक्त गवाह पेश करने की अनुमति नहीं दी गई थी.

दिल्ली हाईकोर्ट ने कालकाजी मंदिर परिसर में सेवादार की पीट कर हत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के बकाया महंगाई भत्ते (DA) मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है. इससे पहले कोर्ट ने राज्य कर्मचारियों को 25% महंगाई भत्ता देने का आदेश दिया था.

सुप्रीम कोर्ट ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू पर लगे गंभीर आरोपों पर केंद्र सरकार से तीन सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि तकनीकी दलीलों में नहीं जाए.

दिल्ली के निचली अदालतों के वकीलों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है. पुलिस कमिश्नर के सर्कुलर के अनुसार अब आपराधिक मामलों में पुलिस अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होना अनिवार्य है.

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार एसआईआर मामले में चुनाव आयोग को आदेश दिया है कि आधार को 12वें वैध दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया जाए. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आधार की प्रमाणिकता जांच अधिकारियों के अधिकार में रहेगी.