Bharat Express DD Free Dish

लीगल

Supreme Court ने पूर्व पुलिस आयुक्त नीरज कुमार और एसीपी विनोद पांडे के खिलाफ जांच का आदेश दिया है. इस आदेश के साथ ही पूर्व आईआरएस अधिकारी अशोक कुमार अग्रवाल को इंसाफ मिल गया.

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ दायर वोटर लिस्ट विवाद याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा. याचिकाकर्ता का आरोप है कि सोनिया गांधी का नाम 1980 में मतदाता सूची में दर्ज हुआ, जबकि वे आधिकारिक तौर पर 1983 में भारतीय नागरिक बनीं.

महादेई वाइल्डलाइफ सेंच्युरी को टाइगर रिजर्व बनाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है. CEC को जांच कर 6 सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है. अगली सुनवाई 12 नवंबर को होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट में सीघे अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने पर नाराजगी जताई है. अदालत ने कहा कि निचली अदालत को नजरअंदाज कर सीघे हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर करना सही नहीं है.

संजय कपूर की संपत्ति के विवाद में उनके बच्चे और करिश्मा कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की. बच्चों का आरोप है कि प्रिया सचदेव कपूर ने फर्जी वसीयत पेश कर उन्हें संपत्ति से बाहर रखा. कोर्ट ने प्रिया को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब देने को कहा.

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि वह HMIS सॉफ्टवेयर में आपात मरीजों के लिए खाली बेड, डॉक्टर और आवश्यक सुविधाओं वाले अस्पतालों की जानकारी उपलब्ध कराए.

सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायाधीशों ने प्रधानमंत्री बाढ़ राहत कोष में 25 हजार रुपए का योगदान दिया है. फिल्म हस्तियों जैसे सलमान खान, अक्षय कुमार और सोनू सूद ने भी बाढ़ राहत में योगदान दिया हैं.

सुप्रीम कोर्ट में प्रेसीडेंशियल रेफरेंस और अनुच्छेद 200 के तहत राज्यपालों और राष्ट्रपति की शक्तियों पर सुनवाई जारी है. कर्नाटक, केरल और पंजाब सरकारों ने अपने तर्क पेश किया.

करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली हाई कोर्ट में संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति पर विवाद उठाया है. याचिका में पिता की संपत्ति में हर वारिस को अधिकार देने और प्रिया कपूर व अन्य पर रोक लगाने की मांग की गई है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि यदि कोई स्वतंत्र और शिक्षित महिला जानबूझकर किसी विवाहित पुरुष के साथ सहमति से रोमांटिक रिश्ते में रहती है तो इस आधार पर बलात्कार का मामला दर्ज नहीं किया जा सकता हैं.