Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अकेले भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 106 के आधार पर दोष सिद्ध नहीं किया जा सकता, जब तक कि अभियोजन पक्ष मृत्यु के कारण को स्पष्ट रूप से प्रमाणित न करे.

कोर्ट ने सरकार से स्पष्ट किया है कि रिक्त पदों को 6 सप्ताह के भीतर भरा जाना चाहिए. कोर्ट ने कहा कि दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग जुलाई 2023 से कार्यात्मक नहीं है. ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी में बाल अधिकार पीछे चले गए हैं.

सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि जेएनयू छात्र नजीब अहमद ने अस्पताल में इलाज से इनकार किया था और एमएलसी नहीं कराई. नजीब की मां की आपत्ति के बावजूद सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट पर कायम है, कोर्ट अब 9 मई को अगली सुनवाई करेगा.

दिल्ली हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट परिसर के विस्तार के लिए 26 पेड़ों के प्रत्यारोपण की इजाजत दी है. इसके बदले सीपीडब्ल्यूडी ने सुंदर नर्सरी में 260 पेड़ों का प्रतिपूरक वृक्षारोपण पूरा किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने 'जमीन के बदले नौकरी' मामले में लालू यादव के करीबी अमित कत्याल को मिली जमानत रद्द करने की ईडी की याचिका खारिज की. कोर्ट ने ईडी से पूछा कि बड़े आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही.

सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़ी सभी याचिकाओं का निपटारा कर दिया है. केंद्र सरकार ने विशेषज्ञ पैनल के सभी सुझावों को स्वीकार किया, ऑनलाइन परीक्षा को छोड़ बाकी सुधार लागू होंगे.

भारत और नेपाल के सुप्रीम कोर्ट्स ने न्यायिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझौते से न्यायपालिका में तकनीकी जानकारी, प्रशिक्षण, और आपसी संवाद को बल मिलेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में सिविल मामलों को आपराधिक केस में बदलने की प्रवृत्ति पर नाराजगी जताई है. सीजेआई संजीव खन्ना ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी.

वहीं कांग्रेस के सांसद मोहम्मद जावेद ने याचिका दायर कर वक्फ संशोधन विधेयक को मुस्लिम समुदाय के प्रति भेदभावपूर्ण और उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करने वाला बताते हुए चुनौती दी है.

मेधा पाटकर की साकेत कोर्ट से सजा के खिलाफ याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 19 मई को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने 5 माह की सजा और 10 लाख जुर्माना सुनाया था, जिसे पाटकर ने चुनौती दी है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital