Asia Cup Update: एशिया कप के वेन्यू को लेकर बीते कुछ महीने क्रिकेट जगत में विवादास्पद रहे हैं, जिसका असर वनडे वर्ल्ड कप पर भी देखा जा सकता है. लगातार बीसीसीआई और पीसीब में इस मुद्दे को लेकर टकराव जारी है. लेकिन अब उम्मीद है कि जल्द एसीसी इस पर अंतिम फैसला ले सकती है. दरअसल, सितंबर में होने वाले टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है, लेकिन वेन्यू को लेकर बीसीसीआई और पीसीबी के बीच विवाद चल रहा. मिली जानकारी के अनुसार 28 मई को होने वाले आईपीएल फाइनल के बाद पूरा शेड्यूल जारी हो सकता है.
IPL फाइनल के दिन तय होगा एशिया कप का वेन्यू
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कहा है कि एशिया कप की मेजबानी करने वाले देश या देशों पर अंतिम फैसला रविवार को होने वाले आईपीएल फाइनल के दिन चर्चा की जाएगी. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने गुरुवार को कहा कि शीर्ष एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के गणमान्य व्यक्ति 28 मई को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल मैच में मौजूद रहेंगे, जहां यह तय किया जाएगा कि एशिया कप मैचों की मेजबानी कौन करेगा. बता दें, एशिया कप का आयोजन इस साल एक से 17 सितंबर तक होना है.
जय शाह ने पीटीआई से कहा, “बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के संबंधित अध्यक्ष 28 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2023 के फाइनल की शोभा बढ़ाएंगे. हम एशिया कप के संबंध में भविष्य की कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करने के लिए उनके साथ चर्चा करेंगे.”
PCB ने की ‘हाइब्रिड मॉडल’ की बात
इससे पहले, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने एक ‘हाइब्रिड मॉडल’ प्रस्तावित किया था, जहां उनके देश में चार खेलों की मेजबानी की जानी थी. भारत, जिसने सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया था और एशिया कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इंकार कर दिया है. इसके बाद, पीसीबी ने उन्हें अपने मैच यूएई में खेलने की पेशकश की, जिसे अब “हाइब्रिड मॉडल” कहा जाता है.
पैदल चलने से हो रहा है घुटनों में दर्द? जानिए वॉकिंग का सही तरीका
By Shubhra Rai
गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान उपायों से तुरंत पाएं राहत
By Shubhra Rai
इंटरव्यू-एग्जाम से पहले क्यों धड़कता है दिल? जानें इसकी वजह
By Shubhra Rai
सुबह उठते ही सिर में दर्द? जानें इसके 5 मुख्य कारण और स्लीप एपनिया का सच
By Shubhra Rai
मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
By Shubhra Rai
चलते समय पैरों और अंगूठे में दर्द? जानें क्या है वजह
By Shubhra Rai
दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
By Shubhra Rai
आपने देखे क्या परमेश्वर श्री विष्णु और शिव शंकर के धनुष, क्या हैं उनके नाम?
By Vijay Ram
स्क्रीनशॉट लेने की आदत छीन रही आपकी याददाश्त? जानें चौंकाने वाला सच
By Shubhra Rai
फ्रोजन शोल्डर का डायबिटीज कनेक्शन: जानें लक्षण और इलाज
By Shubhra Rai
काले पड़ रहे हैं गुलाबी होंठ? जानें लिप पिगमेंटेशन की असली वजह और बचाव के उपाय
By Shubhra Rai
बिना मेहनत चमकेगी बाथरूम की टाइल्स! शशांक अलसी का आसान घरेलू नुस्खा
By Shubhra Rai
पिंपल्स और दाग-धब्बों की 5 मिनट में ऐसे करें छुट्टी!
By Radha Priya
लिम्फैटिक वॉकिंग क्या है? जानें सामान्य वॉकिंग से यह कितनी अलग और फायदेमंद है
By Shubhra Rai
चूहों को बिना मारे भगाने के 5 आसान और असरदार घरेलू उपाय
By Shubhra Rai
कैंसर कोशिकाओं को ईंधन देती हैं ये 5 आदतें, डॉक्टर ने दी चेतावनी!
By Vaibhav Gupta
रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
By Shubhra Rai
नींबू के पौधे में लाएं रिकॉर्ड तोड़ फल: माली का सीक्रेट फॉर्मूला
By Shubhra Rai
कंघी करते ही झड़ते हैं बाल? एक्सपर्ट से जानें 15 दिनों में हेयर फॉल रोकने के 5 तरीके
By Shubhra Rai
मुरझाते पौधों में फुंकेगी नई जान: अपनाएं 7 आसान टिप्स
By Shubhra Rai
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.