Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

VIDEO: सामने आईं अक्षर पटेल की शादी की खास तस्वीरें, क्रिकेटर ने जमकर डांस भी किया

ऑलराउंडर अक्षर पटेल गुरुवार को वडोदरा में शादी के बंधन में बंध गए. उन्होंने गर्लफ्रैंड मेहा पटेल के साथ शादी की.

Axar Patel Meha Wedding

Axar Patel Meha Wedding

Axar Patel Meha Wedding: टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल के सोमवार (23 जनवरी) को बॉलीवुड स्टार अथिया शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंधने के कुछ दिनों बाद, उनकी टीम के साथी अक्षर पटेल की शादी भी हो गई. भारत बनाम न्यूजीलैंड सीमित ओवरों की सीरीज से ब्रेक लेने वाले अक्षर ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को मंगेतर मेहा पटेल से शादी की. इस कार्यक्रम में उनके करीबी दोस्त, परिवार और गुजरात के कुछ क्रिकेटर शामिल हुए थे. अक्षर की मेहा से सगाई 20 जनवरी 2022 को उनके जन्मदिन पर हुई थी. मेहा और अक्षर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं.

सामने आईं अक्षर पटेल की शादी की खास तस्वीरें

अक्षर की बारात का वीडियो भी सामने आया है. दूल्हा बने अक्षर कार में बारात लेकर निकले. उनके साथ पारिवारिक सदस्य साथ बैठे नजर आए. अक्षर और मेहा की मेंहदी और हल्दी की रश्में भी हुईं, जिसकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं.

https://twitter.com/Meha2026/status/1618869913413877762?t=wB9gRB1tCBD1Z8z0eP2Org&s=08

न्यूजीलैंड सीरीज से लिया ब्रेक

अक्षर ने शादी के लिए फिलहाल न्यूजीलैंड सीरीज से ब्रेक लिया है. जडेजा के चोटिल होने के बाद से अक्षर लगातार भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं. पटेल ने इसी साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे मैचों की सीरीज खेली थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital