Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

WPL में आज DC vs UPW, जानें पिच रिपोर्ट और पॉसिबल प्लेइंग-11

DC Vs UPW: इस स्टोरी में हम पिच रिपोर्ट, दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 और टॉप खिलाड़ियों के बारे में जानेंगे…

WPL

Photo- Women's Premier League (WPL) (@wplt20)/Twitter

DC vs UPW WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स मंगलवार, 07 मार्च को नवी मुंबई में डॉ डीवाई पाटिल में चल रहे महिला प्रीमियर लीग के 5वें मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ उतरेगी. दोनों टीमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जाइंट्स के खिलाफ अपने शुरूआती मैच जीतकर अपनी जीत की लय बरकरार रखने की कोशिश करेंगी. हालांकि यूपी के मुकाबले दिल्ली की टीम काफी मजबूत है. साथ ही बता दें दिल्ली के नाम WPL का सबसे बड़ा स्कोर भी है. मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. आइए इस स्टोरी में हम पिच रिपोर्ट, दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 और क्या हो सकती है बेस्ट ड्रीम-11 के बारे में जानेंगे…

पिच रिपोर्ट: टूर्नामेंट में अब तक पहले बैटिंग करने वाली टीमों को बड़ा स्कोर बनाते देखा गया है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग कर बोर्ड पर बड़ा स्कोर बनाने पर फोकस करना चाहेगी. इस पिच में बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिली है. उम्मीद की जा रही है की फैंस को एक रोमांचक मुकाबले का लुफ्ट उठाने का मौका मिला.

ऐसी हो सकती है बेस्ट ड्रीम-11

एलिसा हीली (कप्तान), मेग लैनिंग (उपाध्यक्ष), ग्रेस हैरिस, एलिस कैप्सी, किरण नवगिरे, सोफिया एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, मरिजाने कप्प, शैफाली वर्मा, ताहलिया मैकग्राथ, सोफिया एक्लेस्टोन, तारा नॉरिस

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

DC: मेग लेनिंग (C), शेफाली वर्मा, मारियन कैप, जेमिमा रोड्रिग्ज, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधती रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव और तारा नोरिस.

UPW: एलिसा हीली (C), श्वेता सेहरावत, किरण नवगिरे, ताहलिया मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, सिमरन शेख, देविका वैद्य, सोफी एक्लेस्टन, अंजलि सर्वनी और राजेश्वरी गायकवाड़.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital