Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

SRH vs GT: गिल का शतक, गुजरात ने हैदराबाद को दिया 189 रन का टारगेट, भुवनेश्वर का शानदार ओवर

GT की पारी खत्म हो गई है. शभमन गिल के शतक के दम पर गुजरात ने नौ विकेट खोकर 188 रन बनाए हैं.

GT vs SRH

Photo- Gujarat Titans (@gujarat_titans)/Twitter

SRH vs GT, IPL 2023: IPL के मौजूदा सीजन के 62वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स के बीच टक्कर जारी है. पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी ने 189 रन का लक्ष्य SRH के सामने रखा है. गुजरात टाइटन्स ने अपने होमग्राउंड में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 188 रन बनाए. हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार को 5 विकेट लिए.

शानदार फॉर्म में हैं गिल

लगातार गुजरात टाइटन्स को शानदार शुरुआत दिला रहे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने हैदराबाद के खिलाफ अपने करियर का पहला शतक जड़ा. उन्होंने 58 गेंदों में 101 रन की पारी खेली जिसमें उनके बल्ले से 13 चौके और एक छक्का निकला.

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11…

SRH: ऐडन मार्करम (C), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (WK), अब्दुल समद, सनवीर सिंह, मयंक मारकंडे, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, फजल हक फारूकी और थंगारसु नटराजन.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : अनमोलप्रीत सिंह, ग्लेन फिलिप्स, अकील हुसैन, मयंक डागर, नीतीश रेड्डी, मार्को यानसेन.

GT: हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, दासुन शनाका, राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, राशिद खान, नूर अहमद और मोहम्मद शमी.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : यश दयाल, श्रीकर भरत, दर्शन नलकंडे, आर साईकिशोर, शिवम मावी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital