Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND vs SL 3rd ODI: क्या भारत चौथी बार श्रीलंका को करेगा क्लीन स्वीप ? जानें पॉसिबल प्लेइंग-11, पिच और वेदर रिपोर्ट

वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मैच को जीतकर क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी.

IND vs SL

IND vs SL

IND vs SL 3rd ODI: भारत (IND) और श्रीलंका (SL) रविवार (15 जनवरी) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में चल रही वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेलेंगे. भारत ने पिछले गेम में अजेय बढ़त हासिल की थी, अब टीम इंडिया के पास मौका है श्रीलंकाई टीम को चौथी बार क्लीन स्वीप करने का. वहीं बात अगर टीम इंडिया की करे तो इन फॉर्म बल्लेबाज सूर्याकुमार यादव को अब तक प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया है. ऐसे में फैंस को उम्मीद है की शायद इस मैच में उन्हें मौका मिले. चलिए एक नजर डालते हैं पॉसिबल प्लेइंग-11 पिच और वेदर रिपोर्ट पर.

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

IND : रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर/सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक

SL : दसुन शनाका (C), अविष्का फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, वनिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलाल्गे/महीश तीक्षणा, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा और लाहिरू कुमारा

ये भी पढ़ें: Hockey World Cup 2023: भारत का जीत से आगाज, स्पेन की टीम को 2-0 से हराया, रोहिदास-हार्दिक ने दागे गोल

पिच रिपोर्ट और ग्राउंड का रिकॉर्ड

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक केवल एक ही वनडे मैच खेला गया है. 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने धमाकेदार जी दर्ज की थी. अगर बात पिच की करे तो शुरुआत में तेज गेंदबाज को मदद मिल सकती है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम चेज करना ही पसंद करेगी.

अब देखें वेदर कंडीशन

दिन में तिरुवनंतपुरम का टेम्परेचर 30 डिग्री के बीच रहेगा. बारिश नहीं होगी. रात होते ही ओस गिरने के चांस है.

सीरीज में 2-0 से आगे है टीम इंडिया

कोलकाता के ईडन गार्डन में टीम इंडिया ने 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और उमर मलिक के आक्रमण के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजी फ्लॉप नजर आए. भारत की बल्लेबाजी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही, शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को जल्दी पवेलियन भेज दिया गया. लेकिन केएल राहुल और हार्दिक पांड्या की 5वें विकेट के लिए 75 रन की अहम साझेदारी ने मेजबान टीम को जीत दिलाई. राहुल ने नाबाद 64 रन की पारी खेली और भारत ने 40 गेंद शेष रहते 2 विकेट से जीत दर्ज की.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital