खेल

VIDEO: पेंटर बने MS Dhoni, चेन्नई स्टेडियम में कुर्सी पेंट की, फैंस बोले- ‘माही सबसे बेस्ट’

MS Dhoni paints seats at Chepauk: इंडियन प्रीमियर लीग अपने 16वें सीजन के साथ आ रहा है. 31 मार्च से आईपीएल का आगाज होगा. पहला ही मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. एमएस धोनी और सीएसके के बीच एक खास रिश्ता है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2008 से लेकर अब इस टीम के साथ जुड़े हुए हैं. ये सीजन माही का आखिरी हो सकता है. हर किसी की नजर उन पर है. इस बीच धोनी ने एक बार ये साबित कर दिया की आखिर वो इतने खास क्यों हैं?

दरअसल, सीएसके ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. इस नए वीडियो में धोनी चेपॉक स्टेडियम में फ्लेम टॉर्च से कुर्सियों को पॉलिश कर रहे हैं. इस वीडियो में धोनी कहते सुनाई दे रहे हैं कि, ये सच में काम कर रहा है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने हयात रीजेंसी के मालिकों पर दर्ज 16 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में जांच एजेंसियों से तलब किए जवाब, एक IPS अफसर पर मदद का आरोप

चेन्नई सुपर किंग्स अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी. सीएसके अपना पहला मैच 6 अप्रैल को केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में खेलेगी. आईपीएल 2022 में निराशाजनक सीजन के बाद 9वें स्थान पर रहने के बाद सीएसके ने आईपीएल 2023 मिनी नीलामी में कुछ बड़े नाम शामिल किए. उनकी सबसे बड़ी खरीद इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के रूप में हुई, जिन्हें उन्होंने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

एमएस धोनी के कुर्सियों पर स्प्रे करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. हेंद्र सिंह धोनी आईपीएल टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तानों में से एक है. महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार आईपीएल का खिताब दिलाया है.

धोनी फैंस के लिए बेहद खास है सीजन

धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. उनके संन्यास के फैसले ने सबको हैरान कर दिया. फैंस उनके फेयरवेल मैच की मांग कर रहे थे. मगर ऐसा हुआ नहीं लेकिन अब धोनी फैंस के पास बड़ा मौका है की वो माही को यादगार फेयरवेल दें.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago