Bharat Express DD Free Dish

खेल

ग्लोबल एंबेसडर बनाए जाने पर सचिन तेंदुलकर ने कहा, "1987 में बॉल बॉय बनने से लेकर छह संस्करणों में देश का प्रतिनिधित्व करने तक, विश्व कप ने हमेशा मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखा है."

Asian Games 2023 के 10वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड अपने नाम किए. एथलीट्स पारुल चौधरी ने महिलाओं की पांच हजार मीटर की रेस में गोल्ड जीता तो वहीं महिलाओं के भाला फेंक प्रतियोगिता में अन्नु रानी ने गोल्ड अपने नाम किया.

IND vs NED Warm-up Match: भारत और नीदरलैंड के बीच मंगलवार को खेले जाने वाला दूसरा वॉर्म-अप मैच बारिश के भेंट चढ़ गया. अब भारत अपने अभियान की शुरूआत वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी.

IND vs NEP: नेपाल के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए थे.

Asian Games India vs Nepal: एशियन गेम्स में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने नेपाल को 23 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 100 रनों की विस्फोटक पारी खेली.

अंतिम आठ में नेपाल, हांगकांग, बांग्लादेश और मलेशिया ने भी जगह बनाई है. 3 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें अपने-अपने मुकाबले खेलने उतरेंगी.

भारत की तरफ से अनहत और अभय सिंह ने स्क्वैश में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होने ग्रुप स्टेज की तीसरे मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. दोनों ने मिक्सड डबल्स मुकाबले में 2-0 से जीत हासिल की.

भारतीय एथलीट अविनाश साबले ने चीन के हांगझोउ में 19वें एशियन गेम्स में पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में स्वर्ण पदक जीता है. उनके अलावा तेजिंदर पाल सिंह तूर ने भी स्वर्ण जीता है.

India Shooting Gold Medal: अदिति अशोक का सिल्वर मेडल ऐतिहासिक है, क्योंकि इतिहास में पहली बार किसी महिला गोल्फर ने भारत के लिए मेडल जीता है. अदिति से देश को गोल्ड की उम्मीद थी.