बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
By Shubhra Rai
प्रतीकात्मक फोटो.
AFG vs PAK 3rd T20I Highlights: कार्यवाहक कप्तान शादाब खान के आलराउंड प्रदर्शन से पाकिस्तान ने सोमवार को तीसरा और आखिरी टी20 आसानी से 66 रन से जीतकर अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करने से रोक दिया. पाकिस्तान की यह सांत्वना भरी जीत थी क्योंकि अफगानिस्तान पहले दो मैच छह और सात विकेट से जीतकर सीरीज पर पहले ही कब्जा कर चुका है.
शादाब को तीसरे मैच में उनके जबरदस्त आलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. उन्होंने 17 गेंदों में महत्वपूर्ण 28 रन बनाये जबकि गेंदबाजी में चार ओवर में मात्र 13 रन देकर तीन विकेट झटके.
ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed: उमेश पाल अपहरण केस में माफिया अतीक अहमद समेत 3 दोषी करार, प्रयागराज की MP-MLA कोर्ट जल्द सुनाएगी सजा
इस मुकाबले में शादाब खान ने 3 विकेट लेने के साथ ही इतिहास रच दिया. वह पाकिस्तान की तरफ से क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 100 विकेट चटकाने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बने.
मैच हाइलाइट्स
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किये जाने पर सात विकेट पर 182 रन का मजबूत स्कोर बनाया. युवा ओपनर सैम अयूब ने 40 गेंदों पर 49 रन और शादाब ने 28 तथा इफ्तिखार अहमद ने 31 रन बनाये.लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान पहले दो मैचों की सफलता को नहीं दोहरा पाया और 18.4 ओवर में 116 रन पर लुढ़क गया. लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान टीम का टॉप आर्डर फ्लॉप नजर आया.
टीम की तरफ से सबसे ज्यादा अजमतउल्लाह ओमरजाई ने 20 गेंदों पर 21 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. कप्तान राशिद खान भी 16 रन बनाकर आउट हुए. इस मैच को जीतकर पाकिसातन क्लीन स्वीप से बचा और अपनी लाज बचाई. क्योंकि अगर अफगानिस्तान क्लीन स्वीप करने में कामयाब हो जाता तो पाकिस्तान के लिए यह एक बड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड होता.
पाकिस्तान की तरफ से युवा तेज गेंदबाज एहसानुल्लाह और लेग स्पिनर शादाब ने तीन-तीन विकेट झटके. शादाब इसके साथ ही खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 100 विकेट पूरे करने वाले पाकिस्तान के पहले गेंदबाज बन गए.
–आईएएनएस
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…