दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
पीएम मोदी (फोटो फाइल)
Asian games 2023: एशियन गेम्स में भारत का अभियान खत्म हो चुका है और भारतीय खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. 2023 के एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक नया इतिहास बना दिया. इस बार भारत ने कुल 107 मेडल अपने नाम किए, इसमें 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 कांस्य मेडल शामिल हैं. भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे पहले भारत ने साल 2018 के एशियन खेलों में सबसे ज्यादा 70 मेडल हासिल किए थे. यहां तक की भारत खिलाड़ियों ने इस बार गोल्ड जीतने को लेकर भी इतिहास बनाया है. भारत ने इस बार 28 गोल्ड मेडल जीते हैं वहीं 2018 में 16 मेडल हासिल किए थे.
भारत के एशियन खेलों में इतिहास रचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- एशियाई खेलों में भारत के लिए यह कितनी ऐतिहासिक उपलब्धि है! पूरा देश इस बात से बेहद खुश है कि हमारे अविश्वसनीय एथलीटों ने अब तक के सर्वाधिक 107 पदक जीते हैं, जो पिछले 60 वर्षों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. हमारे खिलाड़ियों के अटूट संकल्प, अथक उत्साह और कड़ी मेहनत ने देश को गौरवान्वित किया है. उनकी जीत ने हमें याद रखने के क्षण दिए हैं, हम सभी को प्रेरित किया है और उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है.
बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने भारत के 100 मेडल जीतने पर सभी खिलाड़ियों बधाई देते हुए कहा था कि मैं 10 अक्टूबर को सभी खिलाड़ियों का वापस अपने देश लौटने पर स्वागत करूंगा और उनसे बातचीत करूंगा. पीएम ट्वीट करते हुए लिखा था कि,‘‘हर अद्भुत प्रदर्शन ने इतिहास रचा और हमारा ह्रदय गर्व से भर दिया। मैं दस अक्तूबर को हमारे एशियाई खेलों के दल का स्वागत करूंगा और खिलाड़ियों से बात करूंगा.’’
यह भी पढ़ें- World Cup 2023 IND vs AUS LIVE: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, जडेजा ने झटके 3 विकेट, पढ़ें पल-पल का अपडेट
पीएम मोदी ने आगे कहा था कि भारत के लोग रोमांचित हैं कि हमने 100 पदकों की उपलब्धि हासिल की. उन्होंने कहा ,‘‘एशियाई खेलों में भारत के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि. मैं हमारे शानदार खिलाड़ियों को बधाई देता हूं जिनके प्रयासों से भारत ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की.’’
Supreme Court on Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…
सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…
उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…
UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…