Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘इस्तेमाल होने तक प्यार है…’, सेल्फी बवाल के बाद Prithvi Shaw का अजीब पोस्ट!

Prithvi Shaw posted a cryptic message: पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक मैसेज शेयर किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है.

Prithvi Shaw

पृथ्वी शॉ

Prithvi Shaw posts: हाल ही में सोशल मीडिया पर सपना गिल के साथ एक नाइट क्लब में हुए विवाद के बाद सुर्खियों में आने वाले भारत के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक हैरान करने वाला पोस्ट साझा किया, जिसने प्रशंसकों को चकित कर दिया. शॉ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, कुछ लोग आपसे सिर्फ उतना ही प्यार करेंगे, जितना वे आपका इस्तेमाल कर सकते हैं. उनकी वफादारी वहीं खत्म हो जाती है, जहां फायदे खत्म हो जाते हैं. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि पोस्ट किसके लिए किया गया था.

सेल्फी बवाल के बाद Prithvi Shaw का अजीब पोस्ट!

शॉ हाल ही में कुछ बड़े विवादों में घिर गए थे, जब वह मुंबई के एक नाइट क्लब में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल और उनके दोस्तों के साथ विवाद में पड़ गए थे. उन पर कथित तौर पर हमला किया गया था और एक कार जिसमें वह दोस्तों के साथ जा रहे थे. दोबारा सेल्फी लेने पर बेसबॉल के बल्ले से कुछ प्रशंसकों द्वारा उन पर हमला किया गया था.

ये भी पढ़ें: बीआरएस नेता के कविता ने महिला आरक्षण बिल की मांग को लेकर भूख हड़ताल की शुरू, कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल

‘इस्तेमाल होने तक प्यार है…’

तेजतर्रार सलामी बल्लेबाज ने आखिरी बार 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 में भारत के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था. शॉ को जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए टी20 टीम में चुना गया था, लेकिन किसी भी मैच में अंतिम प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में असफल रहे. दाएं हाथ का यह खिलाड़ी 31 मार्च से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक्शन में दिखाई देगा.

–आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital