Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Ramiz Raja Sacked: रमीज राजा की PCB चेयरमैन के पद से छुट्टी, इंग्लैंड के हाथों घर में शर्मनाक हार तो वजह नहीं?

Ramiz Raja: रमीज राजा अपने बयानों के कारण विवादों में रहे हैं. इस बीच, पीसीबी चेयरमैन के पद से उनकी छुट्टी के बाद बोर्ड में हलचल बढ़ी हुई है.

Ramiz Raza

PCB के पूर्व चेयरमैन रमीज राजा

Ramiz Raja Sacked: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन रमीज राजा (Ramiz Raja) को बर्खास्त कर दिया है. रमीज राजा की जगह अब नजम सेठी को क्रिकेट बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. रमीज राजा हाल के दिनों में लगातार अपने बयानों के कारण विवादों में रहे हैं. इसके पहले भी कई बार ऐसी खबरें आई थीं कि रमीज राजा की पीसीबी चेयरमैन के पद से छुट्टी हो सकती है.

हालांकि, इन मौकों पर रमीज राजा ने ऐसी रिपोर्ट्स को खारिज करते पीसीबी के अधिकारियों से कहा था कि सरकार की तरफ से उन्हें पद पर बने रहने की इजाजत मिल गई है. लेकिन अब आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, रमीज राजा की छुट्टी हो गई है और नजम सेठी को नियुक्त किया गया है. पाकिस्तान में सरकार बदलने के बाद पीसीबी चेयरमैन का बदला जाना कोई बड़ी बात नहीं है. इमरान खान की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद उनकी सत्ता चली गई और शहबाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे. इसके बाद से ही ये आशंका जताई जाने लगी थी कि रमीज राजा की छुट्टी हो सकती है. हालांकि तब रमीज राजा कुर्सी बचाने में कामयाब रहे थे.

ये भी पढ़ें: PAK vs ENG: इंग्लैंड ने रचा इतिहास, 3-0 से जीती टेस्ट सीरीज, घर में पाकिस्तान का ‘सरेंडर’

बता दें कि हाल ही में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को उनके घर में मात देते हुए टेस्ट मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया. तीसरे टेस्ट को मेहमान टीम ने 8 विकेट से जीता था. पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार था जब टीम को अपने ही घर में टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी हो. इस सीरीज की हार के बाद रमीज राजा की बर्खास्तगी को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है.

ICC वर्ल्ड कप 2023 को लेकर दी थी चेतावनी

रमीज राजा अपने बयानों के कारण लगातार सुर्खियों में रहे हैं. हाल ही में उन्होंने भारत में होने वाले ICC वर्ल्ड कप 2023 के लिए धमकी भरे अंदाज में पाकिस्तान टीम के शामिल न होने की बात कही थी. दरअसल, भारत ने पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप में खेलने से इनकार कर दिया था, भारत ने कहा था कि टूर्नामेंट किसी दूसरी जगह होना चाहिए. उसके बाद से रमीज लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital