खेल

B’DAY Special: जीवन के पिच पर भी सचिन ने पूरा किया ‘अर्धशतक’, एक नजर उनके सुनहरे सफर पर…

Happy Birthday Sachin Tendulkar: आज उस खिलाड़ी का जन्मदिन है जिसकी फैन पूरी दुनिया है और उन्हें क्रिकेट का भगवान माना जाता है. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज (24 अप्रैल) अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. सचिन रमेश तेंदुलकर ने महज 16 साल 205 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया. उन्हें देखकर फैंस हमेशा कहते हैं.., “तुम आये क्रिकेट की शान बन गए, मैच ऐसे खेला कि देश का मान बन गए…”. एक छोटी सी उम्र में डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने 24 साल तक क्रिकेट की दुनिया पर राज किया. वैसे तो मास्टर ब्लास्टर के नाम अनेकों रिकॉर्ड है. मगर सबसे खास है ‘शतकों के शतक’ का रिकॉर्ड. बता दें, सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में सौ शतक जड़ने वाले दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं.

जब छोटी सी उम्र में सचिन ने डेब्यू किया तब किसी ने शायद ही सोचा होता की आगे चल कर ये लड़का ‘God Of Cricket’ बनेगा. साढ़े 5 फुट के सचिन की महानता ऐसी है कि हर कोई उनके सम्मान में झुकता है. चाहे खिलाड़ी भारतीय हो या दुनिया के किसी भी देश का हर किसी के मन में सचिन के लिए खास सम्मान है.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: विराट कोहली ने लाइव मैच में फ्लाइंग किस किया, शर्म से लाल हुईं अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेट के लिए खास हैं सचिन

यूं हीं नहीं सचिन के आगे ‘The GOAT’ लगाया जाता है. ये खिलाड़ी अद्भुत प्रतिभा के साथ पैदा हुआ और अपनी कड़ी मेहनत से दुनिया में अपने नाम का जलवा बिखेड़ा. सचिन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में ढेरों रिकॉर्ड बनाए और एक ऐसा बेंचमार्क स्थापित किया, जिसे सोचना भी दिग्गज क्रिकेटरों के पसीने छुड़ा सकता है.

कुछ ऐसा रहा सचिन का सफर

सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ 15 नवंबर 1989 को इंटरनेशनल डेब्यू किया था. 16 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच खेला था. उनका करियर 24 साल 1 दिन का रहा. इस दौरान उन्होंने कुल 664 मैच खेले और 34357 रन बनाए.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago