गले की खराश से लेकर पाचन तक, जानें कमाल की जड़ी-बूटी मुलेठी के फायदे
By Shubhra Rai
PBKS vs DC
IPL 2023: बुधवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एक हाई स्कोरिंग मैच खेला गया. इस मुकाबले में पंजाब को 15 रन से हार मिली और टॉप-4 से पहले ही बाहर हो चुकी दिल्ली ने पंजाब के लिए भी प्लेऑफ की राह मुश्किल कर दी. खैर ये बात तो हार-जीत की है लेकिन इस मैच के दौरान कुछ ऐसा भी हुआ जिसे देख पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा भी कांप गई. उनका ये रिएक्शन भाी लाजमी था क्योंकि जब 150 की रफ्तार भरी गेंद किसी बल्लेबाज के सिर पर लगेगी तो किसी के भी पसीने छूट जाएंगे.
अथर्व के सिर पर लगी 150KMPH की रफ्तार भरी गेंद
दरअसल, ये घटना 4.5 ओवर की है. शुरुआती झटके से धीरे-धीरे उबर रही पंजाब किंग्स के लिए अथर्व तायडे तेजी से रन बनाने की जद्दोजहद में लगे हुए थे. दिल्ली के लिए 5वां ओवर एनरिक नॉर्खिया कर रहे थे. उन्होंने ओवर की 5वीं गेंद बाउंसर फेंकी जो सीधे बल्लेबाज के हेलमेट पर जा लगी. ये गेंद मिडऑफ पर गई. ये नजारा देख स्टेडियम में खामोशी छा गई. यहां तक की इसका असर दिल्ली के डगऑउट में दिखा.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: पहले 6 मैचों में बनाए सिर्फ 47 रन, अब मौका मिला तो ठोका अर्धशतक
इसके बाद बल्लेबाज का कनकशन टेस्ट करने के लिए मैदान पर फिजियों आया. ये देखकर मालकिन प्रीति ज़िंटा के चेहरे पर मातम पसर गया लेकिन उन्होंने बल्लेबाज का हौसला बढ़ाया. हालांकि, चोट ज्यादा गहरी नहीं थी और उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी. इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
दिल्ली से हारी पंजाब, टॉप-4 में एंट्री का मौका गंवाया
आईपीएल 2023 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स और के बीच कांटे की टक्कर हुई. ये मुकाबला धर्मशाला में खेला गया जहां 4,790 फीट की ऊंचाई पर खिलाड़ियों ने रनों की बौछार की. टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी चुनी. जब दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाजी करने आई तो ऐसा लगा नहीं की वो 200+ स्कोर बनाएगी लेकिन पृथ्वी शॉ की जुझारू और राइली रूसो की तूफानी पारी के दम पर डीसी ने 214 रन का टारगेट सेट किया है. जवाब में पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 198 रन ही बना पाई. पंजाब केवल दिल्ली के खिलाफ ही नहीं हारी बल्कि प्लेऑफ में जानने का मौका भी गंवा दिया.
Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…
KN Nehru Supreme Court Plea: कैश फॉर जॉब मामले में आरोपी और तमिलनाडु के पूर्व…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…
Supreme Court: पश्चिम बंगाल में साल 2021 में चुनावों के बाद हुई हिंसा के बाद…