Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

WPL Auction 2023: मंधाना सबसे महंगी बिकी, नौ भारतीयों को मिले एक करोड़ से ज्यादा

WPL ऑक्शन में टीम इंडिया की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना छाई रहीं. स्मृति को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा.

BCCI Women

Photo- BCCI Women (@BCCIWomen)/Twitter

WPL Auction 2023: भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है. वर्ल्ड क्रिकेट में महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाने के इरादे से भारत में महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत होने जा रही है. लीग के पहले सीजन के लिए मुंबई में मेगा ऑक्शन हो रहा है. इस दौरान 449 खिलाड़ियों के लिए पांच टीमें बोली लगा रही हैं, अभी तक की हाईएस्ट बोली भारतीय टीम की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना पर लगी है, उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा है.

नौ भारतीयों को मिले एक करोड़ से ज्यादा

भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना शुरूआती महिला प्रीमियर लीग (WPL) के लिये हुई नीलामी में सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाली खिलाड़ी रहीं जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) ने बोली की टक्कर में मुंबई इंडियंस को पछाड़ते हुए 3.40 करोड़ रूपये में खरीदा. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रूपये में अपनी टीम में शामिल किया. वहीं, भारतीय खिलाड़ी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वारियर्स ने 2.6 करोड़ रूपये में खरीदा. ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिये मशहूर युवा शेफाली वर्मा और रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ विश्व टी20 मैच की स्टार रहीं जेमिमा रोड्रिग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 और 2.20 करोड़ रूपये में खरीदा. ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर (मुंबई इंडियंस) और ऋचा घोष (आरसीबी) को भी 1.90 करोड़ रूपये मिले. यास्तिका भाटिया को मुंबई इंडियंस ने 1.50 करोड़ रुपये जबकि रेणुका को आरसीबी ने इतनी ही राशि पर अपने साथ जोड़ा.

ये भी पढ़ें: Jemimah Rodrigues: पाकिस्तान को हराने वाली इस खिलाड़ी पर जमकर बरसा पैसा, थामा दिल्ली कैपिटल्स का हाथ

अब तक के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी

-स्मृति मंधाना (3.4 करोड़ – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

-दीप्ति शर्मा (2.6 करोड़ – यूपी वारियर्स)

-जेमिमा रोड्रिग्स (2.2 करोड़ – दिल्ली कैपिटल्स)

-शैफाली वर्मा (2.0 करोड़ – दिल्ली कैपिटल्स)

-पूजा वस्त्रकार (1.9 करोड़ – दिल्ली कैपिटल्स)

दक्षिण अफ्रीका में महिला टी20 विश्व कप चल रहा है, लेकिन उद्घाटन महिला प्रीमियर लीग पर सभी खिलाड़ियों की नजर है. यह नीलामी क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों के लिए बेहद खास है इसलिए इसे क्रिकेट की दुनिया नज़रअंदाज़ नहीं कर सकती है. पांच फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स पहले ही बीसीसीआई को 4,669.99 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि दिलवा चुके हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital