Urdu Conclave 2026

Allahabad High Court

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एसआरएन अस्पताल की दुर्दशा पर चिंता जताई. प्रमुख सचिव के हलफनामे को अस्वीकार कर 30 मई को हाजिरी का आदेश दिया. अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रखने के निर्देश दिए गए.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के राइडिंग क्लब की जमीन पर नगर निगम के स्वामित्व दावे के खिलाफ छात्रों की जनहित याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि विश्वविद्यालय स्वयं कानूनी लड़ाई लड़ सकता है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मऊ जिले में 2022 में नफरत फैलाने वाले भाषण के आरोपी अब्बास अंसारी की याचिका पर प्रदेश सरकार और पुलिस से जवाब मांगा. अगली सुनवाई 11 जून, 2025 को होगी.

इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों को अब वकालतनामा और पर्चा ऑनलाइन दाखिल करना होगा, इसके लिए डिजिटल सिग्नेचर, आईडी और कोर्ट फीस की प्रक्रिया तय की गई है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मऊ के विशेष जज जनार्दन प्रसाद यादव को विवादित प्लॉट का टोटल स्टेशन मेथड से सर्वेक्षण और चिन्हांकन करने के लिए कमीश्नर नियुक्त किया है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि केवल शत्रुता या आपराधिक मुकदमे के आधार पर शस्त्र लाइसेंस निरस्त नहीं किया जा सकता. आयुध अधिनियम की धारा 17(3) के तहत कारण स्पष्ट करते हुए ही लाइसेंस निरस्तीकरण का निर्णय लिया जा सकता है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव 23 जुलाई को होगा. एल्डर कमेटी ने वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद में "श्रीजी राधा रानी" को पक्षकार बनाने की अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि सह स्वामित्व का दावा केवल पुराणों पर आधारित है, ठोस कानूनी साक्ष्य नहीं. अगली सुनवाई 4 जुलाई 2025 को होगी.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महाराजगंज को कोर्ट आदेश का पालन न करने पर नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने 28 मई को हाजिर होने का निर्देश दिया है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गंडक सिंचाई विभाग गोरखपुर के चीफ इंजीनियर के विरुद्ध जमानती वारंट जारी कर 27 मई को पेश होने का निर्देश दिया. कोर्ट ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की मूल पत्रावली पेश करने का आदेश भी दिया है.