Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ED

सुप्रीम कोर्ट ने 'जमीन के बदले नौकरी' मामले में लालू यादव के करीबी अमित कत्याल को मिली जमानत रद्द करने की ईडी की याचिका खारिज की. कोर्ट ने ईडी से पूछा कि बड़े आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही.

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर डील मामले में बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल की अर्जी पर ईडी से जवाब मांगा है. हाईकोर्ट में भी जमानत शर्तों में बदलाव के लिए याचिका दायर की गई है.

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने साइबर धोखाधड़ी और धन शोधन मामले में आरोपी लक्ष्य विज को पांच लाख के मुचलके पर जमानत दी. अदालत ने हिरासत की अवधि, मेडिकल स्थिति और मामले की प्रारंभिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला सुनाया.

AgustaWestland Case: तिहाड़ जेल अधिकारियों ने अदालत को बताया कि अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कथित बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल किसी भी छूट का हकदार नहीं है, क्योंकि वह दोषी नहीं ठहराया गया है.

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के प्रेसिडेंट एम. के फैजी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था. पटियाला हाउस कोर्ट ने उनकी रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद उन्हें 18 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

AgustaWestland VVIP scam: राउज एवेन्यू कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले के कथित बिचौलिए और ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल को पासपोर्ट रिन्यू करने के लिए आवेदन करने दिया जाए.

छत्तीसगढ़ के भिलाई में ईडी की टीम पर हमला हुआ. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर से निकलते ही समर्थकों ने ईंट-पत्थर फेंके. ईडी मामले की जांच कर रही है और एफआईआर दर्ज हो सकती है.

Gold Investment Scam: सुप्रीम कोर्ट ने नौहेरा शेख को 25 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया, अन्यथा उनकी जमानत रद्द कर गिरफ्तारी हो सकती है. शेख पर 5600 करोड़ के गोल्ड निवेश घोटाले का आरोप है.

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट 26 मार्च को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि याचिका की सुनवाई करेगी. जैन ने करनैल सिंह पर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाने और छवि खराब करने का आरोप लगाया है.

ED Action Today: देश छोड़कर भाग रहे ₹3558 करोड़ के घोटाले के मास्टरमाइंड सुखविंदर सिंह खरूर को ED ने दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया, यह घोटाला 'Cloud Particle Scam' के नाम से जाना जा रहा है.