Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Nawada News

बिहार के नवादा में 23 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद ससुराल वाले कथित तौर पर शव को गुपचुप अंतिम संस्कार के लिए ले गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर पति, सास समेत अन्य आरोपियों पर FIR दर्ज की.

Nawada hen theft: बिहार के नवादा (हिसुआ) में चोरों ने एक मुर्गी फार्म की जाली तोड़कर 1500 मुर्गियां चुरा लीं, जिनकी कीमत करीब 3.50 लाख रुपये है. चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, पुलिस जांच में जुटी है.

Bihar Viral Video: बिहार के नवादा में खेत में जानवर घुसने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई. पुलिस की मौजूदगी में लाठी-डंडे चले, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए.

Nawada Youth Detained Abu Dhabi: अनजाने में विदेश यात्रा की एक भूल भारी पड़ सकती है! बिहार के नवादा का युवक अपने साथ पोस्ता दाना लगी मिठाई लेकर अबूधाबी पहुंचा और एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया.

बिहार के नवादा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से विचाराधीन बंदी असगर मलिक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी है.

बिहार के नवादा में एक गरीब महिला रेखा देवी जब सेंट्रल बैंक के खाते से 1100 रुपये की सरकारी पेंशन निकालने सीएसपी केंद्र पहुंचीं, तो उनकी रसीद पर 740 करोड़ रुपये का बैलेंस दिखाई दिया. इतनी बड़ी रकम देखकर महिला को गहरा सदमा लगा और डर के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई.

नवादा की रजौली चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने 10 लाख की बोलेरो से 5 लाख की विदेशी शराब जब्त की है. तस्करों ने गाड़ी के डैशबोर्ड और सीटों के नीचे खास खुफिया तहखाने बना रखे थे. पुलिस ने कोडरमा के ड्राइवर को गिरफ्तार कर मुख्य सरगना की तलाश शुरू कर दी है.

Nawada vigilance bribery case: नवादा में 15 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार की पत्नी ने निगरानी विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर परिवार ने दावा किया है कि कर्मचारी को जबरन पैसे देकर फंसाया गया, जबकि विजिलेंस अपनी कार्रवाई पर कायम है.

Nawada liquor smuggling case: नवादा में उत्पाद विभाग ने गैस टैंकर के केबिन में छिपाकर लाई जा रही 261.920 लीटर विदेशी शराब और बीयर की खेप बरामद की है. मामले में चालक मंतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुख्यात तस्कर गुड्डू कुमार की तलाश जारी है.

बिहार के नवादा में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस और कुछ स्थानीय लोगों के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. घटना के बाद पुलिस ने अपना पक्ष रखा है, जबकि प्रशासन ने मामले की जांच और CCTV फुटेज की समीक्षा शुरू कर दी है...

Latest