Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Allahabad High Court

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि राज्य नागरिकों का ट्रस्टी है, उसे मुआवजा योजना का लाभ सभी पीड़ितों को देना चाहिए. कुंभ हादसे में मृत महिला के केस में कोर्ट ने नोटिस जारी किया.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हत्या के बाद जान का खतरा देखते हुए याची को 10% खर्च पर गनर सुरक्षा जारी रखने का निर्देश दिया. कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर के 100% खर्च जमा कराने के आदेश पर रोक लगाई और राज्य सरकार से जवाब मांगा.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न के आरोप में निलंबित कुशीनगर के डीपीओ शैलेंद्र कुमार राय की याचिका खारिज की. कोर्ट ने कहा कि निलंबन जांच की निष्पक्षता के लिए है और अपीलीय प्राधिकारी के निर्णय तक कोई कार्रवाई नहीं होगी.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र के खिलाफ अभद्र भाषा और जमीन कब्जा करने के आरोपों पर यूट्यूब वीडियो अपलोड करने वाले चार लोगों को राहत देने से इनकार कर दिया.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अतीक गैंग के सदस्यों को जानलेवा हमले के मामले में राहत देने से इनकार किया. कोर्ट ने प्राथमिकी रद्द करने की याचिका खारिज करते हुए अग्रिम जमानत के लिए आवेदन की छूट दी.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद पुलिस में तैनात आरक्षी रवि कुमार की प्रोन्नति से संबंधित मामले में सीलबंद लिफाफे को खोलने और पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को दो महीने में निर्णय लेने का निर्देश दिया है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक वकील द्वारा अदालत पर पक्षपात और बेईमानी का आरोप लगाने पर अवमानना की कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया. बार काउंसिल को भी वकील के आचरण पर विचार करने का निर्देश.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भदोही की नाबालिग लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी सपा विधायक जाहिद बेग को सशर्त जमानत दे दी है. कोर्ट ने ट्रायल में सहयोग व अपराध से दूरी बनाए रखने की शर्त लगाई है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर और थाना प्रभारी को नोटिस जारी कर छात्र विवेक कुमार की याचिका पर राज्य सरकार सहित विपक्षियों से जवाब मांगा.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद की याचिका खारिज करते हुए ₹273.5 करोड़ की CGST बकाया वसूली को वैध ठहराया है और अधिकारियों को GST अधिनियम की धारा 122 के तहत पेनाल्टी कार्यवाही जारी रखने की अनुमति दी है.