केवल शत्रुता, आपराधिक केस व दुरुपयोग की आशंका पर शस्त्र लाइसेंस नहीं निरस्त हो सकता -हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि केवल शत्रुता या आपराधिक मुकदमे के आधार पर शस्त्र लाइसेंस निरस्त नहीं किया जा सकता. आयुध अधिनियम की धारा 17(3) के तहत कारण स्पष्ट करते हुए ही लाइसेंस निरस्तीकरण का निर्णय लिया जा सकता है.
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव 23 जुलाई को, वरिष्ठ अधिवक्ता आर.के. ओझा बने मुख्य चुनाव अधिकारी
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव 23 जुलाई को होगा. एल्डर कमेटी ने वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है.
मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामला: पुराण व संहिता कानून की नजर में श्रुत साक्ष्य, पक्षकार बनाने के लिए ठोस सबूत नहीं- हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद में "श्रीजी राधा रानी" को पक्षकार बनाने की अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि सह स्वामित्व का दावा केवल पुराणों पर आधारित है, ठोस कानूनी साक्ष्य नहीं. अगली सुनवाई 4 जुलाई 2025 को होगी.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महाराजगंज को अवमानना जारी किया नोटिस, 28 मई को हाजिर होने का निर्देश
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महाराजगंज को कोर्ट आदेश का पालन न करने पर नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने 28 मई को हाजिर होने का निर्देश दिया है.
चीफ इंजीनियर गंडक सिंचाई विभाग गोरखपुर को 27 मई को पेश होने के लिए जमानती वारंट जारी
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गंडक सिंचाई विभाग गोरखपुर के चीफ इंजीनियर के विरुद्ध जमानती वारंट जारी कर 27 मई को पेश होने का निर्देश दिया. कोर्ट ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की मूल पत्रावली पेश करने का आदेश भी दिया है.
फतेहपुर DM को कोर्ट का निर्देश, सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण क्यों नहीं हटाया?
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फतेहपुर जिलाधिकारी से दो बार आदेश के बावजूद गांव सभा और सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण न हटाए जाने पर व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है. कोर्ट ने राजस्व संहिता की धारा 67 की कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए हैं और अगली सुनवाई 30 मई को निर्धारित की है.
न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने महानिबंधक को लिखा पत्र, निजी सचिव बनकर दबाव बनाने वाले पी.एस से दो दिन में मांगी सफाई
इलाहाबाद हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने पी एस अभिषेक सिंह द्वारा उनके नाम के दुरुपयोग पर कड़ा संज्ञान लिया है और महानिबंधक से दो दिन में रिपोर्ट मांगी है. अभिषेक सिंह पर पुलिस से लाभ लेने के प्रयास का आरोप है.
प्रदेश के बेसिक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन रामायण एवं वेद कार्यशाला आयोजन के खिलाफ याचिका खारिज
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन रामायण एवं वेद कार्यशालाओं के आयोजन को चुनौती देने वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता अपनी साख सिद्ध करने में असफल रहा और याचिका दुर्भावनापूर्ण थी.
महिला EWS सीटों के चयन में खामी, हाईकोर्ट ने दिए सुधार के निर्देश
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भर्ती बोर्ड को फटकार लगाते हुए ईडब्ल्यूएस महिला उम्मीदवारों के लिए अलग मेरिट सूची बनाने और क्षैतिज आरक्षण सुनिश्चित करने को कहा.
गांव का नक्शा गायब, हाईकोर्ट ने कलेक्टर व तहसीलदार से मांगी जानकारी
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मऊ के गाँव लाड़नपुर के राजस्व अभिलेखागार से नक्शा गायब होने के मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा. अगली सुनवाई 29 मई को होगी.





