सर्वोच्च न्यायालय ने जिन सबूतों को देखकर सुनाया था राम मंदिर का फैसला, उन्हें अब अयोध्या के म्यूजियम में संग्रहित करेगा ट्रस्ट
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब सुप्रीम कोर्ट से अयोध्या में राम मंदिर का दावा साबित करने वाले ऐतिहासिक सबूत और दस्तावेज वापस मांगेगा. ASI खुदाई के अवशेष भी नए बनने वाले म्यूजियम में रखे जाएंगे. ये प्रमाण 2019 फैसले का आधार बने थे.
क्या राष्ट्रपति पुतिन ने किया अयोध्या के राम मंदिर का दौरा? जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की हालिया दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है.
न कर्फ्यू है, न दंगा है, उत्तर प्रदेश में सब चंगा है- सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2025 में कहा कि राज्य अब शांति और निवेश के नए युग में प्रवेश कर चुका है.
बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर यूपी पुलिस अलर्ट ! अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
अयोध्या में 6 दिसंबर को बाबरी ढांचा गिराए जाने की 33वीं बरसी पर सुरक्षा काफी सख्त की गई है। खुफिया इनपुट के अनुसार आतंकी गतिविधियों की आशंका के चलते पूरे शहर में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात हैं। प्रवेश मार्गों पर वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है, जबकि राम पथ, टेढ़ी बाजार और निषाद राज चौराहे पर भी कड़ी निगरानी जारी है। पूरे शहर को सीसीटीवी कैमरों से मॉनिटर किया जा रहा है और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। संवेदनशील दिन होने के कारण यूपी सरकार ने अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है।
बंगाल की बाबरी मस्जिद पर संग्राम ! क्या बोल गए अयोध्या के Iqbal Ansari ?
अयोध्या बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इक़बाल अंसारी ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने के प्रयास का विरोध किया है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है, मुसलमानों को 5 एकड़ भूमि मिल चुकी है और राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण भी पूरा हो रहा है। अब मंदिर–मस्जिद की राजनीति की कोई जरूरत नहीं है। अंसारी ने कहा कि देश को सौहार्द, विकास और भाईचारे की जरूरत है, न कि धार्मिक विवादों की। उन्होंने 6 दिसंबर बाबरी ढांचा बरसी मनाने पर भी आपत्ति जताई और अयोध्या की गंगा-जमुनी तहज़ीब को आगे बढ़ाने की अपील की।
राम मंदिर की पुनर्स्थापना हुई..अब अयोध्या की गलियों के नाम बदलकर पहले जैसे किए जाएं- BJP नेता डॉ. वेदांती की सरकार से अपील
डॉ. रामविलास वेदांती ने कहा कि जब भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन चुका है और उस पर भगवा ध्वज लहरा रहा है, तो अब यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि रामनगरी की हर निशानी भगवान राम और उनकी परंपराओं से जुड़ी हो.
‘हमें लेक्चर ना दे पाकिस्तान…’, राम मंदिर में PM मोदी के ध्वजा फहराने पर की बयानबाजी तो भारत ने लगाई फटकार
श्री राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम पर पाकिस्तान की बयानबाजी पर भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से करारा जवाब दिया गया. विदेश मंत्रालय बोला- अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का लंबा इतिहास रखने वाला पाकिस्तान हमें लेक्चर न दे.
पीएम मोदी ने साझा किया राम मंदिर ध्वजारोहण वीडियो, कहा- ‘यह भावविभोर कर देने वाला अनुभव रहा’
अयोध्या में मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त में राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा का औपचारिक ध्वजारोहण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में संपन्न हुआ.
अयोध्या राम मंदिर का निर्माण पूरा होने का प्रतीक बना आज का ध्वजारोहण, इन पांच मुख्य बातों से जानें समारोह का महत्व
राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम ने अयोध्या को एक ऐतिहासिक पल का एहसास कराया. पीएम मोदी ने मंदिर के ऊँचे शिखर पर खास ध्वज फहराया, जबकि पूरे शहर को भारी मात्रा में फूलों से सजाया गया. यह आयोजन मंदिर निर्माण के पूर्ण होने का प्रतीक है.
पीएम मोदी ने जोड़े हाथ, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर लहराई धर्म ध्वजा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा माहौल
Ram Mandir Dharma Dhawaja: अयोध्या में पीएम मोदी ने वैदिक मंत्रोच्चार और जय श्रीराम के नारों के बीच श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराया. भगवा ध्वज लहराते ही भक्तों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई.







