बिहार के किसानों की हुई बल्ले-बल्ले! टाउनशिप के लिए गई जमीन का मिलेगा 4 गुना दाम, जानें सम्राट सरकार का प्लान
बिहार सरकार ने 'बिहार रैयती भूमि क्रय नीति 2026' को मंजूरी देकर ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों में जमीन खरीद-बिक्री पर लगी पाबंदी हटा दी है. नई नीति के तहत ग्रामीण जमीन पर 4 गुना, शहरी जमीन पर 2 गुना मुआवजा और 10% अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है.
सीतामढ़ी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, रिंग बांध रोड पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
सीतामढ़ी के रिंग बांध रोड क्षेत्र में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर बने कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया. बुलडोजर कार्रवाई से कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है.
बिहार के लाल का कमाल! गया के शुभम कुमार बने देश के टॉपर, AIR-1 लाकर रचा इतिहास
बिहार के गया जिले के शुभम कुमार ने जेईई एडवांस्ड 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) हासिल कर इतिहास रच दिया है.
रक्षक ही भक्षक! भागलपुर के मायागंज अस्पताल में आपस में ही भिड़ गए सुरक्षा गार्ड, जमकर बरसीं लाठियां
भागलपुर के मायागंज अस्पताल में सोमवार को सुरक्षा गार्डों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प से अफरा-तफरी मच गई. वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया.
मिट्टी की खुशबू से पद्म श्री तक! जानिए कौन हैं भोजपुरी लोकसंगीत के स्तंभ भरत सिंह भारती
बिहार की लोकसंगीत परंपरा को समर्पित प्रख्यात लोकगायक और संगीतकार भरत सिंह भारती को पद्म श्री सम्मान से नवाज़ा गया है.
बिहार में शिक्षक बहाली: “46 हजार नहीं, पूरे 1.20 लाख पदों पर आए TRE-4”, छात्र नेता सौरभ कुमार का सरकार को अल्टीमेटम
बिहार में शिक्षक बहाली (TRE-4) को लेकर छात्र संघ और सरकार के बीच तकरार बढ़ गई है. छात्र नेता सौरभ कुमार ने 46 हजार पदों के प्रस्ताव को खारिज करते हुए 1.20 लाख पदों पर तुरंत नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की है. 8 मई के लाठीचार्ज के विरोध में उन्होंने सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए गर्दनीबाग में आमरण अनशन की चेतावनी दी है.
अब जनता जाग रही है… VIP साहब के लिए पुलिस ने रोका रास्ता, तो जनता ने बजा दिया पुलिस कर्मियों का ‘बैंड’
बिहार से सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. यहाँ चिलचिलाती धूप में एक वीआईपी नेता के लिए पुलिस ने ट्रैफिक रोक दिया, जिससे परेशान आम जनता ने एक साथ हॉर्न बजाकर ऐसा 'हॉर्न अटैक' किया कि पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए और उन्हें तुरंत रास्ता खोलना पड़ा.
ऐसा कैसे? भारत के 22 शहरों में 22 मई को सबसे ज्यादा गर्मी, टेंपरेचर जानकर भन्ना जाएगा माथा! 50°C पर पका लेंगे खाना
Global Heatwave Record: 22 मई को दुनिया के 22 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के रहे. यूपी के 13 शहरों समेत देश के 21 शहरों में दोपहर 3 बजे पारा 47°C दर्ज किया गया.
शराब के नशे में बेटे ने लगाई घर में आग, नगद-गहने समेत लाखों की संपत्ति राख, बेटा घर से फरार
बिहार के बेतिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मित्र चौक पर रहने वाले एक कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में अपने ही घर को आग के हवाले कर दिया. आग इतनी भयानक थी कि घर में रखे लाखों रुपये के जेवर और नगदी जलकर राख हो गए.
बिहार की बड़ी छलांग! औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स फ्रेमवर्क में दर्ज की बड़ी उपलब्धि, ‘हाई परफॉर्मर्स’ श्रेणी में पहुंचा
बिहार ने औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा जारी लॉजिस्टिक इजी एक्रॉस डिफरेंट स्टेट्स (एलईएडीएस) 2025 फ्रेमवर्क में 'हाई परफॉर्मर्स' श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है.







