Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Champat rai

Champat Rai security: राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच पूर्व महासचिव चंपत राय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. खुफिया इनपुट के बाद अयोध्या के तीर्थ क्षेत्र भवन में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था सख्त कर दी गई है.

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद भी वहां चंपत राय का रसूख बरकरार है. 1800 करोड़ रुपये के खातों और VIP पास पर उन्‍हीं के करीबियों का कंट्रोल है. अन्‍य आरोपी जांच टीमों के निशाने पर हैं.

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट ने बड़ा कदम उठाते हुए चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा की VIP पास बनाने वाली आईडी बंद कर दी है. अब इनकी सिफारिश पर कोई भी सुगम या विशिष्ट दर्शन पास जारी नहीं होगा.

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज करने में कथित देरी को लेकर ट्रस्ट की बैठक में कई सवाल उठे. साथ ही चंपत राय की भूमिका पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच तेज कर रही है.

Champat Rai first statement: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफे के बाद चंपत राय का पहला बयान आया. उन्‍होंने कुछ देर पहले कहा— 'मैंने मौन धारण कर लिया है, SIT रिपोर्ट आने के बाद अपने जवाब दूंगा.'

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की बैठक में महासचिव चंपत राय के इस्तीफे पर चर्चा तेज हो गई है. महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद हैं.

Ram Mandir news: अयोध्या राम मंदिर में स्वर्ण मंडित रामचरितमानस के गायब होने के आरोपों के बीच ट्रस्ट ने तस्वीर जारी कर दावा किया कि ग्रंथ सुरक्षित है. साथ ही आज होने वाले ट्रस्ट की अहम बैठक में चंपत राय के भविष्य समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.

राम मंदिर के कथित चढ़ावा और धन गबन मामले में बीजेपी नेता विनय कटियार ने बड़ा बयान देते हुए दावा किया कि उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा की है. उन्होंने कहा कि जांच में यदि आरोप साबित होते हैं तो चंपत राय, अनिल मिश्रा और अन्य लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है.

Ram mandir trust rules: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे पर 6 जुलाई को फैसला होगा. जानिए ट्रस्ट के बायलॉज क्या कहते हैं और क्यों इस्तीफा मंजूर होने के बाद भी वे आजीवन ट्रस्टी बने रह सकते हैं.

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, ट्रस्ट का पांच साल का ऑडिट दोबारा होगा. एसआईटी जांच में जुटी है वहीं आरोपी लव कुश मिश्रा के घर पर बुलडोजर चलने की आशंका है.