Bharat Express DD Free Dish

CM Yogi

अखिलेश यादव ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन पर 'मुबारकबाद' दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कई यूजर्स ने 'मुबारकबाद' शब्द पर सवाल उठाए और 'शुभकामनाएं' देने का सुझाव दिया.

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से संपन्न हुई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में राम दरबार के लिए सूरत के कारोबारी मुकेश पटेल ने भारी मात्रा में आभूषण दान किए हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. सीएम योगी के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी.

उत्तर प्रदेश में डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदलने की तैयारी शुरू, रिट्रोफिटमेंट तकनीक से झांसी-ललितपुर रूट पर ट्रायल होगा, योगी सरकार प्रदूषण मुक्त परिवहन के लिए उठा रही बड़ा कदम,

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यशाला में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार और लाभार्थियों से संवाद पर जोर दिया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पूर्व अग्निवीरों को समायोजित करने हेतु यूपी पुलिस आरक्षी, पीएसी आरक्षी, घुड़सवार, फायरमैन की सीधी भर्ती में 20% पदों पर 'क्षैतिज' (Horizontal) आरक्षण देने के सम्बंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.

त्यौहारों और भीषण गर्मी को देखते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर सभी मेडिकल संस्थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. इमरजेंसी सेवाएं, दवाओं की उपलब्धता और अस्पतालों में सुविधाएं सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त मॉनीटरिंग और आरसीसीएमएस प्रणाली के चलते उत्तर प्रदेश में राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण में तेजी आई है. मई माह में लखनऊ और जौनपुर ने सर्वाधिक मामलों का निपटारा किया, जिससे प्रशासन में पारदर्शिता और न्याय की गति सुनिश्चित हुई है.

UP Madarsa: उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसा शिक्षा को आधुनिक बनाने के लिए यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 में संशोधन का प्रस्ताव रखा है, जिसमें कक्षा 10 तक हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान और कंप्यूटर विषय अनिवार्य किए जाएंगे.

हैवल्स इंडिया लिमिटेड ने नोएडा में 879 करोड़ रुपये के आरएंडडी सेंटर के लिए निवेश किया, जो अब 2026 तक क्रियाशील होगा. यह तभी संभव हो पाया जब उद्यमी मित्रों ने समयबद्ध ढंग से प्रक्रियागत अड़चनों को दूर किया.