दिल्ली हाई कोर्ट से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को बड़ी राहत, X अकाउंट बहाल करने का दिया निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के एक्स (X) अकाउंट को अनब्लॉक करने का आदेश दिया है. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की पीठ ने कहा कि नीट परीक्षा समाप्त होने के बाद अब भ्रम फैलने की आशंका दूर हो चुकी है.
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में टली सुनवाई; अब 9 जुलाई को कोर्ट में होगी जिरह
दिल्ली हाई कोर्ट भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के पर्सनैलिटी राइट्स मामले में 9 जुलाई को सुनवाई करेगा. याचिका में आरोप है कि खिलाड़ी की अपने मैनेजर के साथ खींची गई तस्वीर को AI टूल्स की मदद से भ्रामक और आपत्तिजनक बनाया गया है.
पर्सनालिटी राइट्स में मामले में X की याचिका पर एक्टर विवेक ओबेरॉय को दिल्ली हाई कोर्ट ने भेजा नोटिस
दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता विवेक ओबेरॉय के पर्सनालिटी राइट्स मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' की याचिका पर सुनवाई करते हुए अभिनेता को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने 'X' द्वारा फ्री स्पीच के उल्लंघन के दावे पर विवेक ओबेरॉय से 7 दिनों में जवाब मांगा है. अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी.
‘दूसरों के मनोरंजन का जरिया न बने पारिवारिक विवाद…’ दिल्ली हाई कोर्ट में संजय कपूर संपत्ति मामले पर बड़ी अपडेट
Sanjay Kapoor Property Dispute: दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर संपत्ति विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट को बताया गया है कि पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की मध्यस्थता अंतिम चरण में है और अगस्त तक समाधान की उम्मीद है. रानी कपूर द्वारा फैमिली ट्रस्ट के गठन को धोखाधड़ी बताने के बाद यह विवाद शुरू हुआ था.
गूगल का दिल्ली हाई कोर्ट में बड़ा बयान: यूट्यूब पर कोर्ट की अनाधिकृत रिकॉर्डिंग खुद रोकना नामुमकिन, सिर्फ लिंक मिलने पर ही हटा सकते हैं वीडियो
Contempt of Court Case: दिल्ली हाई कोर्ट में गूगल ने हलफनामा देकर कहा है कि यूट्यूब पर कोर्ट की अनाधिकृत रिकॉर्डिंग को खुद ट्रैक करना या रोकना तकनीकी रूप से असंभव है. गूगल केवल यूआरएल मिलने पर ही ऐसे वीडियो हटा सकता है. यह मामला अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही से जुड़ा है.
विनेश फोगाट को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका या राहत? WFI के कारण बताओ नोटिस पर 2 हफ्ते में देना होगा जवाब
Delhi High Court: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के कारण बताओ नोटिस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने विनेश फोगाट को 2 सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है, साथ ही महासंघ को हिदायत दी है कि कोई भी फैसला लेने से पहले विनेश को व्यक्तिगत रूप से अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया जाए.
रवि किशन मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का लिखित आदेश: गूगल, मेटा और एक्स को कोर्ट का सख्त फरमान
दिल्ली हाई कोर्ट ने भाजपा सांसद रवि किशन के पर्सनैलिटी राइट्स मामले में लिखित आदेश जारी करते हुए गूगल, मेटा और एक्स को 72 घंटे के भीतर उनके खिलाफ मौजूद अश्लील और अपमानजनक कंटेंट हटाने का निर्देश दिया है.
जिमखाना क्लब को खाली कराने का मामला; हाई कोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी कर 28 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली हाई कोर्ट ने लुटियंस दिल्ली में स्थित 27.3 एकड़ के ऐतिहासिक जिमखाना क्लब को खाली कराने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर नोटिस जारी किया है.
ध्रुव राठी के वीडियो पर मचा बवाल अब कोर्ट तक पहुंचा; गंभीर आरोपों के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने जारी किया कड़ा निर्देश
Dhruv Rathee Beef Video Controversy: यूट्यूबर ध्रुव राठी द्वारा हिंदू देवी-देवताओं और खान-पान की आदतों पर अपलोड किए गए एक विवादित वीडियो को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ा निर्देश दिया है. कोर्ट ने वीडियो को हटाने या न हटाने पर 15 दिनों के भीतर फैसला करने को कहा है.
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सोनी पिक्चर्स के पक्ष में आया अंतरिम आदेश, कई स्ट्रीमिंग वेबसाइट्स होंगी ब्लॉक
Delhi High Court Order: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया को बड़ी अंतरिम राहत देते हुए भारत-इंग्लैंड सीरीज और एशिया कप जैसे खेल आयोजनों की अवैध लाइव स्ट्रीमिंग करने वाली वेबसाइटों को तुरंत ब्लॉक करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने साफ कहा कि खेल प्रसारण की पायरेसी से सख्ती से निपटा जाएगा.







