कुलदीप सेंगर की बढ़ सकती है मुश्किलें, सजा बढ़ाने की याचिका पर CBI और सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में हुई मौत के मामले में सजा बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर सीबीआई, कुलदीप सिंह सेंगर और अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया है.
नेशनल हेराल्ड से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दायर ईडी की अपील पर दिल्ली हाई कोर्ट 9 मार्च को करेगा सुनवाई
दिल्ली हाई कोर्ट 9 मार्च को नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की अपील की सुनवाई करेगी. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ईडी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने गायक जुबिन नौटियाल द्वारा व्यक्तित्व सुरक्षा की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकार को लेकर उठाया सवाल
दिल्ली हाई कोर्ट ने गायक जुबिन नौटियाल की व्यक्तित्व अधिकार सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए क्षेत्राधिकार को लेकर सवाल उठाया है.
डेटा प्रोटेक्शन कानून पर दिल्ली हाई कोर्ट हुआ सख्त, प्राइवेसी के सवाल पर केंद्र को जारी किया नोटिस
दिल्ली हाई कोर्ट ने डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार को चार सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया. याचिका में कानून की कई धाराओं को असंवैधानिक बताते हुए सरकारी निगरानी और आरटीआई कमजोर करने का आरोप लगाया गया है...
दिल्ली में 15 दिनों में 800 से अधिक लोग लापता: हाई कोर्ट ने केंद्र, दिल्ली सरकार और पुलिस से मांगा जवाब
राजधानी दिल्ली में साल के पहले 15 दिनों में 800 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर ने हड़कंप मचा दिया है. मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय की बेंच ने इस मामले में प्रशासन से 4 हफ्तों में जवाब मांगा है, जबकि पुलिस इन दावों को सिरे से खारिज कर रही है.
प्रिया कपूर की याचिका पर ननद मंदिरा कपूर को दिल्ली हाई कोर्ट का नोटिस
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर की ओर से दायर सिविल मानहानि मामले में ननद मंदिरा कपूर स्मिथ को नोटिस जारी कर पांच सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेत्री सेलिना जेटली की ओर से दायर याचिका पर 16 मार्च को करेगा सुनवाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली अपने भाई और रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली को विदेश की जेल से छुड़ाने के लिए कानूनी जंग लड़ रही हैं. मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच चुका है, जहां विदेश मंत्रालय को सख्त निर्देश दिए गए हैं. लेकिन इस बीच विक्रांत की पत्नी ने कोर्ट में सेलिना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
दिल्ली हाई कोर्ट से बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव को मिली अंतरिम जमानत
दिल्ली हाई कोर्ट ने बॉलीवुड के कॉमेडियन राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत दे दी है.
राजपाल यादव की ‘जेल या बेल’ पर फैसला आज! 9 करोड़ के कर्ज में कैसे फंसे कॉमेडी किंग? जानें अब तक क्या क्या हुआ
बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों सलाखों के पीछे हैं. 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में कोर्ट की फटकार के बाद उन्होंने सरेंडर किया था. अब घर में शादी का हवाला देकर उन्होंने राहत मांगी है, जिस पर आज अदालत अपना फैसला सुनाएगी.
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट एम. के फैजी को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली जमानत
दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के अध्यक्ष एम. के. फैजी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है. जस्टिस नीना कृष्णा बंसल की बेंच ने कुछ शर्तों के साथ यह फैसला सुनाया.







