Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi High Court

दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने सात नए जजों को शपथ दिलाई है. इनमें 2 स्थायी और 5 अतिरिक्त न्यायाधीश शामिल हैं.

Kejriwal Contempt Case: आपराधिक अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और अन्य आप नेताओं को जवाब दाखिल करने के लिए 4 हफ्ते का समय दिया है. वहीं गूगल ने भी यूट्यूब कंटेंंट को लेकर अपना रुख साफ किया है.

दिग्गज कारोबारी अनिल अंबानी और रिलायंस कम्युनिकेशन (आरकॉम) से जुड़े बैंक फ्रॉड और वित्तीय मामलों को अलग-अलग हाई कोर्ट्स से दिल्ली हाई कोर्ट में ट्रांसफर की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 21 सितंबर को सुनवाई करेगा.

दिल्ली हाईकोर्ट ने नॉर्थ कैंपस में डूसू चुनाव प्रचार के दौरान हुई हिंसा पर सख्त रुख अपनाते हुए जीत के बाद जुलूस निकालने पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने पुलिस और प्रशासन से जवाब तलब किया है.

UAPA Case: हत्या और यूएपीए के मामले में आरोपी जगतार सिंह जोहल को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिल गई है. कोर्ट ने जोहल को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दिया है. जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंदर डुडेजा की बेंच ने जोहल की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया है.

Delhi High Court: डूसू चुनाव प्रचार के दौरान हुई गुंडागर्दी पर दिल्ली हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और DU प्रशासन से जवाब मांगते हुए चेतावनी दी है कि संतोषजनक कदम न उठाए जाने पर वोटों की गिनती और नतीजों पर रोक लगाई जा सकती है.

'मिर्जापुर: द मूवी' के क्लाइमैक्स में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर दिल्ली हाई कोर्ट ने नाराजगी जताई है. कोर्ट ने सीबीएफसी को फैसला लेने का निर्देश देते हुए 24 सितंबर को अगली सुनवाई तय की है.

दिल्ली हाई कोर्ट में सत्य निकेतन भवन ढहने के मामले की सुनवाई चल रही है. केंद्र सरकार ने पूर्व आईपीएस किरण बेदी को पक्षकार बनाए जाने की मांग का विरोध किया है. कोर्ट ने तीन दिन में जवाब मांगा है.

सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग की लत पर दिल्ली हाई कोर्ट ने चिंता जताई है. कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या ऐप के ध्यान खींचने वाले डिजाइन फीचर्स को नियंत्रित करने के लिए कोई नीति बनाई जा रही है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने रिलायंस मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अमिताभ झुनझुनवाला की अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस जारी कर 5 दिन में जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी.