Bharat Express DD Free Dish

Delhi High Court

दिल्ली हाई कोर्ट ने कश्मीरी अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी और उनकी सहयोगियों सूफी फहमीदा व नाहिदा नसरीन की उम्रकैद व 30 साल की सजा के खिलाफ दायर अपीलों पर एनआईए को नोटिस जारी किया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय बास्केटबॉल खिलाड़ी कुशल सिंह को अंतरिम राहत देते हुए इंस्टाग्राम से कथित मानहानिकारक पोस्ट हटाने का आदेश दिया. अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी.

Delhi High Court: दिल्ली HC ने भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके पर्सनालिटी राइट्स की सुरक्षा का आदेश दिया है. कोर्ट ने AI, डीपफेक और फेस-स्वैप तकनीक के जरिए उनकी तस्वीर या आवाज का व्यावसायिक इस्तेमाल करने पर अंतरिम रोक लगाई.

दिल्ली हाई कोर्ट ने 200 करोड़ रुपये की कथित ठगी और जबरन वसूली मामले में आरोप तय किए जाने के खिलाफ सुकेश चंद्रशेखर की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है. दोनों की नियमित और अंतरिम जमानत याचिकाओं पर अब 27 अगस्त को एक साथ सुनवाई होगी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने अवैध प्रवासियों को लेकर दायर याचिका को खारिज करते हुए कहा कि केवल सामान्य और बिना सबूत वाले आरोपों के आधार पर प्रशासन को अवैध प्रवासियों की पहचान कर निर्वासन की कार्रवाई करने का निर्देश नहीं दिया जा सकता.

जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने संसद मार्ग थाना प्रभारी को याचिकाकर्ता की शिकायत दर्ज कर आज शाम 5 बजे तक रसीद देने का आदेश दिया है. पुलिस ने रसीद न देने के पीछे तकनीकी खराबी की बात कही थी.

Jantar Mantar Protest: दिल्ली हाई कोर्ट ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस निगरानी से जुड़ी जनहित याचिका को फिलहाल सुनवाई योग्य नहीं माना. अदालत ने SOP की समीक्षा के बाद नई याचिका दायर करने की सलाह दी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने SIR में शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि शिक्षकों पर असहनीय कार्यभार न पड़े. जानिए कोर्ट की अहम टिप्पणियां और पूरा मामला.

दिल्ली हाई कोर्ट ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह की चार साल की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी है, लेकिन उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इनकार कर दिया.