Bharat Express DD Free Dish

Delhi High Court

दिल्ली हाई कोर्ट ने हर्ष फायरिंग मामले में दोषी पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. अदालत ने उन्हें दो दिन के भीतर 25 लाख रुपये मुआवजा जमा करने का निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई तय की है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का निर्देश दिया है. अदालत ने सभी मेडिकल रिकॉर्ड मेदांता के विशेषज्ञ पैनल को सौंपने और इलाज में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था पूरी तरह अस्थायी होगी और इससे किसी भी पक्ष के पक्ष में कोई विशेष अधिकार उत्पन्न नहीं होगा. यह व्यवस्था नए टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने तक ही लागू रहेगा.

सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने की मांग पर दिल्ली हाई कोर्ट में कपिल सिब्बल और केंद्र सरकार के बीच तीखी बहस हुई. हाई कोर्ट ने तत्काल अंतरिम राहत देने से इनकार करते हुए केंद्र, दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा.

Delhi High Court: नीट-यूजी परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ अनशन पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए जाने के खिलाफ उनकी पत्नी डॉ. गीतांजलि दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गई हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने कदाचार के आरोपों में साकेत कोर्ट की जिला जज वीणा रानी और तीस हजारी कोर्ट के जिला जज विनय सिंघल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने 85 अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया. सूची में 11 महिला वकील भी शामिल हैं, जिन्होंने संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानियां साझा कीं.

Delhi High Court Decision: दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और AAP नेता सोमनाथ भारती की याचिका पर SC सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. भारती ने दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उनकी उस याचिका को खारिज किए जाने के फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उन्होंने मालवीय नगर सीट से भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय के निर्वाचन का विरोध किया था.

दिल्ली दंगा मामले में यूएपीए (UAPA) के तहत जेल में बंद शरजील इमाम की नई जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस को नोटिस जारी किया है. जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह की बेंच ने पुलिस से दो हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है.

दिल्ली 2020 दंगा मामले के आरोपी शरजील इमाम ने कड़कड़डूमा कोर्ट से झटका लगने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है, जिस पर 17 जुलाई को सुनवाई होगी. यूएपीए के तहत बंद शरजील ने 6 साल से जेल में होने और ट्रायल में देरी का हवाला दिया है.