छतरपुर के सतबड़ी में चले Bulldozer पर भड़के लोग, बोले- सामान निकालने तक का नहीं मिला मौका
दिल्ली के छतरपुर स्थित सतबड़ी गौशाला इलाके में सड़क चौड़ीकरण को लेकर DDA का बड़ा बुलडोजर एक्शन हुआ है. डीएम साउथ के आदेश पर करीब 20 मकानों और फार्महाउसों को ध्वस्त किया गया.
दुकान के अंदर हाथ-पैर बांधकर 10 साल की मासूम से दरिंदगी! दिल्ली में 56 साल का मकसूद गिरफ्तार
Delhi Sadar Bazar News: दिल्ली के सदर बाजार में रात 11 बजे स्टेशनरी खरीदने निकली 10 वर्षीय छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने 56 वर्षीय आरोपी टेलर मकसूद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
‘साहब को सेट करने’ के नाम पर मांगी 50 हजार की घूस! दिल्ली CBI की रेड में बेनकाब हुआ दलाल
दिल्ली में 50 हजार की रिश्वत लेते विक्रम उर्फ राधे को सीबीआई ने रंगे हाथों पकड़ा. घर की तलाशी में 67 लाख रुपये कैश बरामद. उधर बेंगलुरु में 8 लाख रुपये घूस लेते जीएसटी अफसर गिरफ्तार.
साकेत मॉल में मुलाकात, नेब सराय में बंधक… दिल्ली में हनीट्रैप किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़
दिल्ली में OLX पर फर्नीचर बेचने वाले युवक को हनीट्रैप में फंसाकर किडनैप किया गया. पुलिस ने मथुरा से पीड़ित को रेस्क्यू कर पति-पत्नी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया.
डूसू चुनाव में हिंसा और काफिलों पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, डीसीपी नॉर्थ से जवाब तलब
दिल्ली हाईकोर्ट ने नॉर्थ कैंपस में डूसू चुनाव प्रचार के दौरान हुई हिंसा पर सख्त रुख अपनाते हुए जीत के बाद जुलूस निकालने पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने पुलिस और प्रशासन से जवाब तलब किया है.
‘हिंदी और उर्दू में सिर्फ लिपि का फर्क…’, Bharat Express के कॉन्क्लेव ‘बज्म-ए-सहाफ़त’ में ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय की स्पीच
दिल्ली में भारत एक्सप्रेस के 'बज्म-ए-सहाफ़त' कॉन्क्लेव में ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय ने भाषा की साझी विरासत, उर्दू पत्रकारिता के इतिहास और भाषाई शुद्धिकरण पर विचार रखे. गंगा-जमुनी तहजीब की साझी संस्कृति और पत्रकारिता के दायित्वों पर केंद्रित उनका संबोधन साहित्यिक मिठास और वैचारिक परिपक्वता से ओत-प्रोत रहा.
Aao School Chalen Abhiyan: दिल्ली में बिना कागजात बस्तियों के बच्चों का स्कूल में एडमिशन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत
Aao School Chalen Abhiyan Delhi School Admission: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 'आओ स्कूल चलें' अभियान के तहत जन्म प्रमाण पत्र न होने से वंचित 25 मासूमों का स्कूल में दाखिला कराया गया. शिक्षकों ने ढोल-नगाड़ों और तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया, जिससे बस्तियों के परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई.
दिल्ली मेडिकल खरीद घोटाला: राऊज एवेन्यु कोर्ट ने डॉ वत्सला अग्रवाल अंतरिम जमानत बढ़ाने से किया इनकार
राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 650 करोड़ के मेडिकल खरीद घोटाले में गिरफ्तार पूर्व डायरेक्टर डॉ. वत्सला अग्रवाल की अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग ठुकरा दी है. एसीबी मामले की जांच कर रही है.
विमल इलायची निर्माता PB एग्रो को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका; महाराष्ट्र FDA नोटिस के खिलाफ याचिका खारिज
दिल्ली हाई कोर्ट ने विमल इलायची बनाने वाली कंपनी PB एग्रो की याचिका खारिज कर दी है. कंपनी ने महाराष्ट्र FDA के नोटिस को चुनौती दी थी. कोर्ट ने कहा कि मामले की सुनवाई बॉम्बे हाई कोर्ट में होगी.
मकान मालिक नहीं तो वोट का अधिकार भी नहीं? चांदनी चौक वोटर लिस्ट विवाद पर खड़े हुए गंभीर सवाल
दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र के एक पोलिंग बूथ पर 909 मतदाताओं में से 908 के नाम वोटर लिस्ट से हटने का मामला सामने आया है.





