Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi Police

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस नेटवर्क के तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े हैं.

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में सरेराह लूट की बड़ी वारदात सामने आई है. बदमाशों ने एक सराफा व्यापारी को घेरकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये के सोने पर हाथ साफ कर दिया. चौंकाने वाली बात यह है कि यह वारदात डीसीपी दफ्तर के बिल्कुल पास हुई. पुलिस ने नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्तम नगर में ईद के मौके पर "खून की होली" खेलने की धमकियों के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की हिरासत मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का आदेश दिया है.

Action On Drug Smugglers: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय ड्रग गैंग का भंडाफोड़ किया. 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए, 59,925 अल्प्राजोलम गोलियां और 2000 इंजेक्शन बरामद किए गए.

Delhi Seemapuri Murder Case: दिल्ली के सीमापुरी में एक शराबी बेटे ने अपनी 60 वर्षीय मां को धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया.

दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 2020 के दंगों के मामले में कानून मंत्री कपिल मिश्रा को बड़ी राहत दी है. अदालत ने शिकायतकर्ता मोहम्मद इलियास की उस मांग को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कपिल मिश्रा और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील की थी.

कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान पुलिसकर्मी पर पिस्तौल तानने के आरोपी शाहरुख पठान को जमानत देने से इनकार कर दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन, रैली और जुलूस पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध को सही नहीं माना और इस पर पूर्ण रोक लगाने से इनकार कर दिया.

Sharjeel Imam Bail: दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम को 10 दिन की अंतरिम जमानत मिली. कोर्ट ने भाई की शादी और मां की बीमारी के आधार पर दी राहत.